फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Corona News: 38 new corona positives found in the fair area just before the first bathing festival

Corona News : पहले स्नान पर्व के ठीक पहले मेला क्षेत्र में मिले 38 नए कोरोना पॉजिटिव

Wed, 12 Jan 2022 08:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 12 Jan 2022 08:55 PM IST
सार

माघ मेला को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए लगातार निर्देश दिए जा रहे थे। मेले की सुरक्षा के लिए जनपद के साथ ही अन्य जिलों से भी पुलिस व पीएसी कर्मियों को बुलाया गया है।

विज्ञापन
Corona News: 38 new corona positives found in the fair area just before the first bathing festival
Prayagraj News : माघ मेले की तैयारी में जुटे मजदूर। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

माघ मेले के पहले स्नान पर्व मकर संक्रांति के ठीक पहले मेला क्षेत्र में बुधवार को 38 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। रिपोर्ट आने के बाद संक्रमित मिले लोगों को मेला से हटा कर दूरे स्थान पर ले जाया गया। इनमें से कई संक्रमितों को कोटवा एट बनी कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


माघ मेला को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए लगातार निर्देश दिए जा रहे थे। मेले की सुरक्षा के लिए जनपद के साथ ही अन्य जिलों से भी पुलिस व पीएसी कर्मियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन


जिससे मेले में स्नान पर्व पर आने वाले श्रद्घालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो। मेले कोरोना संक्रमण रोनके की व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए श्रद्घालुओं के लिए आरटीपीसीआर जांच अनिवार्य किया गया है। इसी बीच बुधवार की दोपहर 28 पुलिस कर्मियों के कोरोना संक्रमित होने की सूचना से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम तक कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 38 तक पहुंच गई। इसमें 36 पुलिस कर्मी और दो अन्य लोग शामिल है। स्नान पर्व के ठीक पहले अचानक इतनी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिलने से मेला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें हरकत में आ गई।

कोरोना  नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव मिले 36 पुलिस कर्मियों में 28 को कोटवा एट बनी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। शेष पुलिस कर्मी होम आइसोलेशन पर रहेगे। दो अन्य मिले संक्रमित लोगों को भी उनकी सहूलियत के हिसाब से एडमिट कराया जाएगा।

जिले में 40 संक्रमित है भर्ती
कोरोना की तीसरी लहर में ज्यादातर मरीजों गंभीर अवस्था में नहीं है। ऐसे में होम आइसोलेशन पर जाने वाले मरीजों की संख्या सबसे अधिक है। लेकिन करीब 40 गंभीर संक्रमितों को कोरोना इलाज के लिए बनाए गए एल 1, एल 2, एल 3 और एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिससे उनका सही प्रकार से इलाज हो सके।

साथ ही 10 अति गंभीर संक्रमित मरीजों को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए कई अन्य अस्पतालों को भी तैयार कराया जा रहा है। जिससे जरूरत पर संक्रमित मरीजों को भर्ती कराकर उनका इलाज कराया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed