{"_id":"5f568944c7d5b10f844eb645","slug":"corona-infects-crossed-12-thousand-four-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Corona Update: कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 12 हजार पार, चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Corona Update: कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 12 हजार पार, चार की मौत
Wed, 09 Sep 2020 05:30 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 09 Sep 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सोमवार को 12 हजार के पार पहुंच गया। 253 नए मरीज मिलने के साथ कुल संख्या बढ़कर 12069 हो गई। हालांकि 334 लोगों को छुट्टी भी मिली। इसमें 48 लोगों को हॉस्पिटल से और 286 का होम आइसोलेशन पूरा हो गया। अब तक कुल 8562 मरीज ठीक हो चुके हैं। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि कोरोना से चार लोगों की मौत भी हुई है।
सीएमओ के मुताबिक सोमवार को 48 मरीजों को छुट्टी मिली। इससे अस्पतालों से छुट्टी पाने वालों की कुल संख्या 3428 हो गई है। सोमवार को कालिंदीपुरम से 10, रेलवे अस्पताल से सात, यूनानी से चार, बेली से 10, निजी अस्पताल से दो, स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय से 10 लोगों कोे डिस्चार्ज किया गया। इसके अलावा रेलवे हॉस्पिटल में 45, कालिंदीपुरम से 67, यूनानी से 12, दो निजी अस्पतालों में 70, बेली में 36 और एसआरएन में प्रयागराज के 130 और दूसरे जिलों के 15 मरीज भर्ती हैं।
इसके अलावा सोमवार को 286 लोगों को होम आइसोलेशन पूरा हुआ, जिससे होम आइसोलेशन से छुट्टी पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5134 हो गई है। वर्तमान में एक्टिव केसों की संख्या 3327 पहुंच गई है। रिकवरी रेट पहले के मुकाबले घटकर 71 फीसदी पर आ गया है। इसमें तीन फीसदी की गिरावट है। सोमवार को 2790 संदिग्ध लोगों का स्वाब सैंपल लिया गया हैं जबकि 2074 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।