फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Corona-infected former Governor Kesharinath Tripathi's condition worsens, preparations to be taken to PGI

कोरोना संक्रमित पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी गंभीर हालत में एसजीपीजीआई लखनऊ रेफर

Fri, 01 Jan 2021 09:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 01 Jan 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
Corona-infected former Governor Kesharinath Tripathi's condition worsens, preparations to be taken to PGI
prayagraj news : केशरीनाथ त्रिपाठी, पूर्व राज्यपाल पश्चिम बंगाल। - फोटो : prayagraj

कोरोना संक्रमित भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व राज्यपाल पश्चिम बंगाल केशरीनाथ त्रिपाठी को शुक्रवार दोपहर बाद गंभीर हालत में एसजीपीजीआई लखनऊ रेफर किया गया। इससे पहले सुबह उन्हें शूगर लेवल और शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा असंतुलित होने के बाद एलथ्री कोविड अस्पताल एसआरएन में भर्ती कराया गया था। वहीं श्री त्रिपाठी के संपर्क में आए कुछ लोगों और उनके परिवारीजनों समेत 15 लोगों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

विज्ञापन


पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने हल्का बुखार की शिकायत पर दो दिन पहले कोविड जांच कराई थी। कोविड की ट्रूनॉट जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वह अपने आवास पर ही थे। बृहस्पतिवार को आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डॉक्टरों की टीम ने उनके स्वास्थ्य का परीक्षण किया तो एसपीओटू समेत अन्य रिपोर्ट सामान्य मिली थीं।

विज्ञापन

Corona-infected former Governor Kesharinath Tripathi's condition worsens, preparations to be taken to PGI
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी - फोटो : ट्विटर

नोडल अधिकारी कोरोना डॉ ऋषि सहाय के मुताबिक पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी को विशेष एहतियात बरतते हुए शुक्रवार सुबह एसजीपीजीआई भेजने की व्यवस्था की गई थी। इससे पहले सुबह उनके परिजनों ने श्री त्रिपाठी के असहज होने की सूचना दी। उन्हें एसआरएन अस्पताल के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया गया। डॉक्टरों की टीम ने जांच की तो पाया कि एसपीओटू और शूगर लेवल कम हो गया है। तीन घंटे की मेहनत और दवा-इलाज के बाद उनकी स्थिति सामान्य हो गई। इसके बाद उन्हें एएलआई एंबुलेंस से एजीपीजीआई भेजा गया। 

Corona-infected former Governor Kesharinath Tripathi's condition worsens, preparations to be taken to PGI
prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj

संपर्क में आए लोग हुए क्वारंटीन, परिवारीजनों समेत 15 ने कराई कोविड जांच

कोरोना संक्रमित पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के परिवारीजनों, उनके स्टाफ, घर में काम करने वालों समेत 15 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है। पूर्व राज्यपाल के पुत्र, पुत्रवधू, मुंशी समेत सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं बुधवार को एनसीजेडसीसी में इटावा सेवा निधि के वार्षिक अधिवेशन में पूर्व राज्यपाल के संपर्क में आए कई लोगों ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। छह लोग ऐसे बताए जा रहे हैं, जो उसी दिन शहर छोड़ कर दिल्ली आदि के लिए रवाना हो गए। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है, लेकिन डॉक्टरों ने सभी को
कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed