{"_id":"61dddcd4527c1d47cf269d8f","slug":"corona-in-prayagraj-273-new-corona-infected-1179-activeco","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in prayagraj: 273 नए कोरोना संक्रमित, 1179 हुए सक्रिय मामले, बढे़ंगी पाबंदियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in prayagraj: 273 नए कोरोना संक्रमित, 1179 हुए सक्रिय मामले, बढे़ंगी पाबंदियां
Wed, 12 Jan 2022 01:09 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 12 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
महात्मा गांधी मार्ग स्थित कोविड जांच केंद्र में कोरोना की जांच करवाने को जुटी लोगों की भीड़। इस दौरान किसी ने भी सोशल डिसटेंस का पालन नहीं किया। अमर उजाला।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण इस साल के अधिकतम आंकड़े तक पहुंच गया। 24 घंटे में 273 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। सभी की कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में डॉक्टर, छात्र, व्यापारी भी शामिल हैं। साफ है कि कोरोना संक्रमण का प्रसार तेजी से हो रहा है। इसके साथ ही कोरोना के सक्रिय मामले 1179 हो गई है।
कोविड अस्पतालों में जहां 13 संक्रमित भर्ती हैं, वहीं इतने ही लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। संक्रमितों की संख्या एक हजार के पार हो जाने के बाद प्रशासन बुधवार से पाबंदियां बढ़ाएगा। वहीं स्वास्थ्य विभाग कोरोना जांच का दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया है।
जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. एके तिवारी के मुताबिक कोरोना संक्रमण से शहर का कोई भी मोहल्ला अछूता नहीं रह गया है। मंगलवार को कोरोना के पुष्ट संक्रमितों में मोती लाल नेहरू मेडिकल कालेज के दो जूनियर रेजीडेंट भी कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन
साथ ही एमएनएनआईटी में एमटेक के तीन छात्रों की भी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों की सूची में अधिकारी, कर्मचारी और व्यापारी भी शामिल हैं। वहीं माघ मेला क्षेत्र के सभी सेक्टरों में 1342 लोगों की जांच की गई। जिसमें चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
नोडल चिकित्साधिकारी के मुताबिक दिन भर में 10152 लोगों के स्वाब नमूने कोविड जांच के लिए एकत्र किए गए। नए कोरोना संक्रमितों में जार्जटाउन, सिविल लाइंस, हासिमपुर, तेलियरगंज, अतरसुइया, चर्च लेन, दारागंज, खुशरोबाग, झूंसी, सोरांव, मेजा, करछना, टैगोर टाउन, म्योराबाद, चौफटका, अशोक नगर, लूकरगंज, कालिंदीपुरम, सुबेदारगंज, राजापुर, दरभंगा कालोनी, गोविंदपुर समेत अन्य कई क्षेत्रों और मोहल्लों के रहने वाले हैं।
13 संक्रमितों ने दी कोरोना को मात
डॉ. गौरव के मुताबिक मंगलवार को 13 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। इसमें दो लोगों को अस्पताल से निगेटिव रिपोर्ट के बाद डिस्चार्ज किया गया। वहीं 11 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया। जिले के कोविड अस्पतालों में 13 संक्रमितों को भर्ती किया गया है। नए संक्रमितों में अधिकांश ने होम आइसोलेशन के लिए आवेदन किया है। सभी के घर रैपिड रिस्पांस टीमों को भेजा जाएगा। परीक्षण के बाद उनके आवेदनों पर निर्णय लिया जाएगा।