फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cooperation is necessary in the steps being taken for social welfare - Sanjay Shrinet

समाज कल्याण के लिए उठाए जा रहे कदमों में सहयोग जरूरी - संजय श्रीनेत

Fri, 13 Aug 2021 09:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 Aug 2021 09:38 PM IST
सार

  • मानसून महोत्सव में बोले यूपी लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष संजय श्रीनेत 
  • सिर्फ चयन ही नहीं भावी प्रशासकों के लिए आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए 

विज्ञापन
Cooperation is necessary in the steps being taken for social welfare - Sanjay Shrinet
संजय श्रीनेत - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में शुक्रवार को मानसून महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें आयोग के अफसरों, कर्मचारियों ने सपरिवार पौधरोपण किया। महोत्सव की शुरुआत करते हुए आयोग अध्यक्ष संजय श्रीनेता ने कहा कि आयोग की सामाजिक भूमिका प्रशासकों के चयन मात्र से समाप्त नहीं हो जाती है, बल्कि एक संस्था के रूप में उसे भावी प्रशासकों के लिए आदर्श भी प्रस्तुत करना चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से समाज कल्याण के लिए उठाए जा रहे कदमों में योगदान करना चाहिए। वृक्षों के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि जैसे हम भगवान को एवं अपने माता-पिता को अपने जीवन के लिए धन्यवाद देते हैं। उसी प्रकार इन वृक्षों को भी हमें अपने जीवन के सुचारू ढंग से चलने में प्रभावशाली भूमिका के लिए धन्यवाद देना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रमदान से स्वच्छता अभियान मूर्त रूप ले सकेगा। शरीर स्वस्थ एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता से युक्त होगा।
विज्ञापन


कहा कि जिन कर्मचारियों ने पौधरोपण किया है, उनकी अगले दो वर्ष तक जिम्मेदारी है कि पौधों की देखभाल करते रहें। जब तक कि पौधे पूरी तरह विकसित न हो जाएं। सदस्य डॉ. रामजी मौर्य ने वृक्षारोपण कार्यक्रम के महत्व पर विचार व्यक्त करते हुए इसे अपनी आत्मा से जोड़ने का सभी को संकल्प दिलाया। इस मौके पर 15 सौ से अधिक फलदार और शोभाकार पौधे रोप गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिथियों के रूप में उपनिदेशक उद्यान एन रवींद्रा, वन संरक्षक नीरज शुक्ला, प्रभागीय वन अधिकारी बीआर अहिरवार, संयुक्त कृषि निदेशक रणवीर मिश्र श्रमदान और पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। इससे पूर्व कोरोना के खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत आयोग परिसर में 97 प्रतिशत कर्मचारियों और दैनिक कर्मियों और उनके परिजनों को टीका लगवाया गया।  इस मौके पर सदस्य प्रोफेसर आरएन त्रिपाठी, डॉ. हरेश प्रताप सिंह, किशनवीर सिंह शाक्य, कल्पराज सिंह, डॉ. सविता अग्रवाल, संतोष कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed