फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cook of revenge on students' protest in Allahabad University

इलाहाबाद विवि में छात्रों के विरोध पर बदला मेस का कुक

Sat, 07 Sep 2019 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Cook of revenge on students' protest in Allahabad University
Cook of revenge on students' protest in Allahabad University
प्रयागराज। इविवि के पीसीबी हॉस्टल की मेस में खराब गुणवत्ता का खाना मिलने की शिकायत पर इविवि प्रशासन ने मेस का कुक बदल दिया है। इस बार छात्रों ने कुक का चयन खुद किया है। हालांकि छात्र इस मांग पर भी अड़े हैं कि हॉस्टल में मेस का संचालन करने वाली एजेंसी को ही बदल दिया जाए।
विज्ञापन

छात्रों का कहना है कि मेस के लिए उनसे तीन माह का एडवांस लिया जाता है लेकिन खाने की गुणवत्ता बेहद खराब है। इविवि प्रशासन से लगातार इसकी शिकायत की जा रही है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसी के विरोध में छात्रों ने बृहस्पतिवार को पीसीबी हॉस्टल के सामने चक्काजाम कर दिया था और तकरीबन डेढ़ घंटे तक हंगामा चला था। वर्तमान में पीसीबी हॉस्टल काफी संवेदनशील है, क्योंकि यहां दो छात्र नेताओं की हत्या हो चुकी है। इन घटनाओं के बाद से ही हॉस्टल में सुधार की कवायद शुरू की गई और सबसे पहले पीसीबी हॉस्टल में ही मेस का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन

ऐसे में खराब गुणवत्ता का खाना मिलने पर छात्रों के हंगामे के बाद इविवि प्रशासन को कदम उठाना पड़ा। शुक्रवार को चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे और डीएसडब्ल्यू प्रो. हर्ष कुमार पीसीबी हॉस्टल पहुंचे। उन्होंने हॉस्टल के छात्रों से वार्ता की और मेस का भी निरीक्षण किया। इसके बाद इविवि प्रशासन ने मेस का कुक बदल दिया। चीफ प्रॉक्टर ने बताया कि मेस का नया कुक छात्रों की पसंद के अनुसार रखा गया है। कुक का चयन छात्रों ने खुद किया है। मेस का नियमित रूप से निरीक्षण भी किया जाएगा। चीफ प्रॉक्टर ने कहा कि छात्रों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार ही भोजन दिया जाएगा। अगर, गड़बड़ी मिली तो तुरंत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों को चाहिए आगरा का पेठा
खराब गुणवत्ता का खाना मिलने से हुए हंगामे के बाद छात्रसंघ के लिए आंदोलन कर रही संयुक्त संघर्ष समिति ने हॉस्टलों की मेस के लिए मेन्यू तैयार किया है। सुबह के नाश्ते में सातों दिन चाय, टोस्ट, ऑमलेट को शामिल किया गया है। वहीं, दोपहर और रात के भोजन में राजमा, भिंडी, आलू फ्राई, मटर पनीर, दाल मखानी, दाल तड़का, प्लेन एंड बटर रोटी, प्लेन राइस, पुलाव, पाल पूड़ी, गोभी-आलू, परवल की सब्जी आदि को अलग-अलग दिनों के लिए निर्धारित मेन्यू में शामिल किया है और रविवार को रात के भोजन में आगरा का पेठा शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed