फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Controversy continues even after cancellation of RO-ARO exam, Commission did not issue notification

UPPSC : आरओ-एआरओ परीक्षा निरस्त होने के बाद भी विवाद बरकरार, आयोग ने नहीं जारी किया नोटिफिकेशन

Sun, 07 Apr 2024 01:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 07 Apr 2024 01:54 PM IST
सार

UPPSC News : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी आरओ-एआरओ परीक्षा निरस्त तो कर दी गई, लेकिन उसका नोटिफिकेशन नहीं जारी किया गया है। यह पहली बार हुआ है जब आयोग की किसी परीक्षा को सीधे शासन से निरस्त किया गया है।

विज्ञापन
Controversy continues even after cancellation of RO-ARO exam, Commission did not issue notification
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पेपर लीक मामले में समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा-2023 निरस्त किए जाने के बावजूद विवाद बना हुआ है। शासन ने तो परीक्षा निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया, लेकिन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने अब तक इस बाबत कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है।

विज्ञापन


आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 11 फरवरी को आयोजित की गई थी, जिसमें दोनों पालियों के पेपर परीक्षा से पहले व्हाट्सएप पर वायरल हो गए थे। इस परीक्षा के लिए 10 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे और आयोग के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। पेपर वायरल होने के बाद आयोग ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी थी।
विज्ञापन


वहीं, अभ्यर्थियों ने परीक्षा निरस्त किए जाने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया था। अभ्यर्थियों का दबाव इतना बढ़ गया कि शासन ने अपने स्तर से भी जांच शुरू करा दी और आयोग की जांच पूरी होने से पहले शासन ने परीक्षा निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया। शासन की ओर से जारी आदेश में यह भी कहा गया कि पुनर्परीक्षा छह माह के भीतर करा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार शासन ने निरस्त की है आयोग की परीक्षा

आयोग की ओर से आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा को लेकर कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया। ऐसा पहली बार हुआ कि जब सीधे शासन ने आयोग की परीक्षा निरस्त की और आयोग ने कोई नोटिफिकेशन भी जारी नहीं किया। आरओ/एआरओ पेपर लीक की घटना के बाद आयोग ने 17 मार्च काे प्रस्तावित पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2024 स्थगित कर दी और जुलाई में इसे संभावित बताया।

इसके बाद भी आयोग ने कैलेंडर में प्रस्तावित कई परीक्षाएं स्थगित कीं और उनका नोटिफिकेशन भी जारी किया। अभ्यर्थियों ने सवाल उठाए हैं कि आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा निरस्त किए जाने के मामले में आयोग ने अब तक कोई नोटिफिकेशन जारी क्यों नहीं किया? क्या आयोग यह मानकर चल रहा है कि आरओ/एआरओ परीक्षा में पेपर लीक नहीं हुआ?

इन सवालों में उलझे अभ्यर्थी चाहते हैं कि आयोग भी आरओ/एआरओ परीक्षा निरस्त करने का नोटिफिकेशन जारी करे और यह स्पष्ट करे कि पुनर्परीक्षा कब कराई जाएगी। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय का कहना है कि आयोग की ओर से कोई नोटिफिकेशन जारी न होने के कारण परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में अब भी असमंजस की स्थिति है। आयोग को अपना पक्ष भी स्पष्ट करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed