फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Contractor murder case: The murderer had started stalking from the house itself, three teams were deployed for

ठेकेदार हत्याकांड : घर से ही पीछे लग गया था कातिल, खुलासे के लिए लगाई गईं तीन टीमें

Sun, 15 Oct 2023 04:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 15 Oct 2023 04:57 PM IST
सार

नैका गांव के सत्यपाल भारतीया के पीछे हत्यारोपी शिवकुमार घर से ही पीछे लग गया था। छतनाग रोड पर जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से पुलिस को इस बात की जानकारी मिली है। इससे साफ है कि वह योजना बनाकर आया था। 

विज्ञापन
Contractor murder case: The murderer had started stalking from the house itself, three teams were deployed for
crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झूंसी के नैका महीन में ठेकेदार की गोली मारकर हत्या के मामले में जमीन के साथ एक और विवाद सामने आया है। दरअसल, करीब डेढ़ साल पहले आरोपी का भाई दुष्कर्म के मामले में जेल गया था। आरोपी को शक था कि उसके भाई को जेल भिजवाने में अन्य लोगों के साथ मृतक का भी हाथ था।

विज्ञापन


आरोपी के भाई पर लखनऊ की एक महिला ने प्लॉट दिखाने के बहाने होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शनिवार को ठेकेदार की हत्या करने के आरोपी शिवकुमार को शक था कि उसके भाई को साजिशन जेल भिजवाया गया और इसमें मृतक सत्यपाल का भी हाथ था। इस वजह से भी वह उससे खुन्नस रखता था।

विज्ञापन

चार साल पहले जमीन को लेकर हुआ था समझौता

झूंसी के उस्तापुर-महमूदाबाद गांव में तकरीबन चार करोड़ रुपये की जिस जमीन को लेकर विवाद की बात सामने आई है, उसका निपटारा चार साल पहले हुआ था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि शुरुआत में विवाद हुआ लेकिन फिर सभी पक्षों में समझौता हो गया था। प्रारंभिक जांच पड़ताल में यही बात सामने आई है कि इसके बाद जमीन को लेकर कोई विवाद सामने नहीं आया। न ही इस मामले में किसी तरह की शिकायत थाने पहुंची।

घर से सत्यपाल के पीछे लग गया था हत्यारोपी

नैका गांव के सत्यपाल भारतीया के पीछे हत्यारोपी शिवकुमार घर से ही पीछे लग गया था। छतनाग रोड पर जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से पुलिस को इस बात की जानकारी मिली है। इससे साफ है कि वह योजना बनाकर आया था। हालांकि, एक खास बात यह है कि सीसीटीवी फुटेज में वह अकेले ही बाइक से जाता दिखा है।

तीन टीमें लगाई गईं

झूंसी पुलिस व एसओजी के साथ कुल तीन टीमें हत्यारोपी की तलाश में लगाई गई हैं। उसका नंबर भी सर्विलांस पर लगाया गया है। पुलिस उसके रिश्तेदारों के साथ ही हर संभव ठिकानों पर देर रात तक छापा मारती रही। उसके कुछ करीबियों को भी पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

नामजद सिपाही का जमीन के मामलों में है दखल

ठेकेदार हत्याकांड में नामजद सिपाही के झूंसी में जमीन के कई मामलों में दखल की बात सामने आई है। उसकी तैनाती लखनऊ में है, लेकिन झूंसी में पूर्व में भी विवादों में उसका नाम आ चुका है। इससे पूर्व पैराकमांडो व एक अन्य पक्ष के बीच हुई गोलीबारी में भी उसका नाम सामने आया था। सूत्रों का कहना है कि सिपाही अपने कुछ करीबियों के माध्यम से अप्रत्यक्ष रूप से जमीन की खरीद-फरोख्त के धंधे में भी लिप्त है।

जमीन को लेकर विवाद की बात सामने आई है लेकिन अन्य बिंदुओं पर भी जांच चल रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - आस्था जायसवाल, एसीपी झूंसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed