फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Continued crackdowns on illegal alcohol bases

अवैध शराब के अड्डों पर जारी रही छापेमारी

Thu, 15 Jan 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Thu, 15 Jan 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Continued crackdowns on illegal alcohol bases
लखनऊ के मलिहाबाद में जहरीली शराब पीने से 45 लोगों की मौत के बाद मचे कोहराम के बीच इलाहाबाद में भी पिछले तीन दिन से अवैध शराब बनाने और बेचने के अडडों पर पुलिस तथा आबकारी की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है। बृहस्पतिवार को भी पुलिस और आबकारी ने दर्जनों स्थान पर छापे मारकर भारी मात्रा में कच्ची शराब और लहन महुआ नष्ट किया। दर्जनों भट्ठियां तोड़ी और 50 लोगों को गिरफ्तार किया। एसएसपी दीपक कुमार के आदेश पर जिले के हर थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को भी अवैध शराब बनाने के दर्जनों स्थानों पर छापेमारी की। शहर के धूमनगंज, करेली, शिवकुटी, कर्नलगंज, कैंट, दारागंज आदि थानों की पुलिस ने गंगा-यमुना के कछार में कच्ची शराब बनाने के ठिकानों पर दबिश दी तो वहां मौजूद लोग भागने लगे।
विज्ञापन


उन्हें घेरकर पकड़ने के बाद कार्रवाई की गई। शहर की पुलिस ने 24 लोगों को गिरफ्तार कर 435 लीटर कच्ची देशी शराब, गंगापार के उतरांव, हंडिया, झूंसी, सोरांव, नवाबगंज, फूलपुर, सरायममरेज आदि इलाके में भी पुलिस ने छापेमारी कर पांच लोगों को कच्ची शराब बनाते पकड़ लिया। वहां 70 लीटर कच्ची शराब  कच्ची शराब जब्त की गई। उतरांव पुलिस ने खोदायपुर में तालाब के पास 35 डिब्बे में कच्ची शराब बरामद की हालांकि शराब विक्रेता भाग गए। इसी तरह, यमुनापार के नैनी, घूरपुर, मेजा, मांडा, करछना आदि इलाकों की पुलिस ने 14 लोगों को अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर 202 लीटर शराब बरामद की। इस तरह से पुलिस ने जिले में 43 लोगों को गिरफ्तार कर 707 लीटर कच्ची देशी शराब जब्त की।
विज्ञापन


इस दौरान सौ से ज्याद भट्ठियां तोड़ी गईं। उधर, जिला आबकारी अधिकरी सुदर्शन सिंह के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने धूमनगंज में नीवां कछार में अवैध शराब के बड़े अ़ड़्डे पर छापा मारा। आबकारी टीम ने अड्डे तक जाने के लिए नाव का सहारा लिया। वहां टीम ने कई गैलन में 300 लीटर कच्ची शराब बरामद की। पांच हजार किलो महुआ लहन नष्ट किया और 50 से ज्यादा भट्ठियां तोड़ दी। 10 लोगों पर केस दर्ज कराए गए। धूमनगंज पुलिस की भी छोपमारी में मदद ली गई। टीम में आबकारी निरीक्षक कुलदीप सिंह, आरबी सिंह, नीरज कुमार द्विवेदी, राममोहन त्रिपाठी, सुनील कुमार, संजय भारती, अमित मिश्रा के अलावा तीस सिपाही भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed