फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Contaminated water supply in Daraganj, people upset

दारागंज में दूषित जलापूर्ति, लोग परेशान

Tue, 28 Jul 2020 10:37 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 28 Jul 2020 10:37 PM IST
विज्ञापन
Contaminated water supply in Daraganj, people upset
दूषित जलापूर्ति - फोटो : prayagraj
    विज्ञापन
  • जलकल अफसरों का शिकायतों पर ध्यान नहीं, खराब हो रहीं पानी की मोटरें
  • संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका, महापौर से की गई शिकायत

प्रयागराज। दारागंज में बक्शी बांध स्थित मजार के पास स्थापित मिनी नलकूप खराब हो गया है। इस कारण सैकड़ों घरों में लगे नलों से गंदा, मटमैला और बदबूदार पानी आ रहा है। खराबी करीब एक महीने से लेकिन जलकल विभाग के अफसर और कर्मचारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। लोगों में दूषित जलापूर्ति से संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका है। नाराज लोगों ने तीन दिन में जलापूर्ति दुरुस्त न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 


दारागंज बक्शी खुर्द के रहने वालों का आरोप है कि जलकल विभाग के जीएम से भी शिकायत करने पर खराबी दूर नहीं की गई। नतीजा सामने हैं। लोग पानी के लिए भटक रहे हैं। नलों से पानी ऐसा आता है कि उसका कहीं उपयोग नहीं किया जा सकता। लोग पीने के पानी खरीद रहे हैं। 

विज्ञापन



दारागंज निवासी रामलला रस्तोगी के मुताबिक जलकल विभाग की उदासीनता के कारण खराब नलकूप से लोगों के घरों में लगे नलों से गंदे पानी के साथ बालू पहुंच रही है। इससे लो प्रेशर से आ रहे पानी की भंडारण के लिए लगाई गई मोटरें खराब हो रही हैं। क्षेत्र में 50 से अधिक लोगों की मोटरें जल चुकी हैं। साफ्ट तो अधिकांश का कट गया है। मरम्मत में एक हजार से 1500 रुपये लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
परेशान लोगों को मोहल्ले में रहने वाले एक इंजीनियर ने बताया कि नलकूप की बोरिंग खराब हो गई है। कृष्णा नंद तिवारी का कहना है कि मजबूरी में लोग गंदा पानी पीकर बीमार हो रहे हैं। हाल यह है कि एक-एक हफ्ते में मोटरें खराब हो रही हैं।



स्थानीय निवासी राकेश केसरवानी, सुभाष चंद्र सिंह, बबलू शुक्ला, विकास चंद्र श्रीवास्तव, राकेश शुक्ला, विद्याकांत आदि ने इसकी शिकायत महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी से करते हुए नलकूप की मरम्मत कराने की गुहार लगाई है। वहीं जीएम जलकल को पत्र भेजकर चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन में शुद्ध जलापूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई तो आंदोलन करना मजबूरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed