फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Construction of six lane flyover started near Saraswati Hitech City.

Prayagraj : सरस्वती हाईटेक सिटी के पास शुरू हुआ सिक्सलेन फ्लाईओवर का निर्माण

Fri, 03 May 2024 05:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 May 2024 05:46 PM IST
सार

इस फ्लाईओवर के निर्माण से हाईटेक सिटी को किसी प्रकार की हानि नहीं होगी। इसके अलावा लोगों को यातायात में काफी सहूलियत मिलेगी। वहीं फ्लाईओवर का निर्माण दिसंबर 2024 तक पूरा होना है। दरअसल इनर रिंग रोड के निर्माण में सरस्वती हाईटेक सिटी का निर्माण कर रही यूपीसीडा की तरफ से आपत्ति दाखिल की गई थी।

विज्ञापन
Construction of six lane flyover started near Saraswati Hitech City.
सरस्वती हाईटेक सिटी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ- 2025 के तहत नैनी और फूलपुर में बन रही इनररिंग रोड पर नैनी की तरफ एक नए फ्लाईओवर का निर्माण शुरू हो गया है। यह फ्लाईओवर नैनी स्थित सरस्वती हाईटेक सिटी में मिर्जापुर रोड के ऊपर बनाया जा रहा है। इसकी लंबाई 1.1 किलोमीटर होगी।

विज्ञापन


इस फ्लाईओवर के निर्माण से हाईटेक सिटी को किसी प्रकार की हानि नहीं होगी। इसके अलावा लोगों को यातायात में काफी सहूलियत मिलेगी। वहीं फ्लाईओवर का निर्माण दिसंबर 2024 तक पूरा होना है।दरअसल इनर रिंग रोड के निर्माण में सरस्वती हाईटेक सिटी का निर्माण कर रही यूपीसीडा की तरफ से आपत्ति दाखिल की गई थी। उसका कहना था कि इनर रिंग रोड के निर्माण से हाईटेक सिटी दो खंडों में बंट जाएगी।
विज्ञापन


इसकी वजह से काफी नुकसान होगा। वहीं इस आपत्ति पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने एक सिक्स लेन पुल का प्रस्ताव साल की शुरूआत में भेजा था, जिसे आचार संहिता लगने से पहले ही मंजूरी मिल गई। जिसके बाद फ्लाईओवर का निर्माण शुरू कर दिया गया। यह फ्लाईओवर सरस्वती हाईटेक सिटी के ऊपर से होकर गुजरेगा। यह पुल सिंगल पिलर पर तैयार किया जाएगा। वहीं पुल की समाप्ति पर करीब आधा किलोमीटर का अंडर पास होगा। ऐसे में फ्लाईओवर के निर्माण से यातायात सुगम हो जाएगा। इसके अलावा हाईटेक सिटी के निवासियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नैनी क्षेत्र की तरफ हाईटेक सिटी के पास एक सिक्सलेन फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। इसके बनने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। - पंकज मिश्रा, परियोजना निदेशक, एनएचएआई, प्रयागराज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed