फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Constable Recruitment: Horoscopes of copy mafia gang members are being scrutinized

सिपाही भर्ती : नकल माफिया गिरोह के सदस्यों की खंगाली जा रही कुंडली, एसओजी के साथ एसटीएफ भी जुटी

Mon, 19 Aug 2024 01:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 19 Aug 2024 01:40 PM IST
सार

एसओजी के साथ ही एसटीएफ की स्थानीय यूनिट भी पता लगाने में जुटी हैं कि परीक्षाओं में धांधली के मामले में पूर्व में जेल भेजे गए अपराधियों की मौजूदा गतिविधियां क्या हैं। मैनुअल व सर्विलांस दोनों तरीकों से उन पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
Constable Recruitment: Horoscopes of copy mafia gang members are being scrutinized
यूपी सिपाही भर्ती। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चार दिन बाद शुरू हो रही सिपाही भर्ती परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के क्रम में नकल माफिया गिरोह के सदस्यों की कुंडली खंगालने का काम शुरू हो गया है। एसओजी के साथ ही एसटीएफ की स्थानीय यूनिट भी पता लगाने में जुटी हैं कि परीक्षाओं में धांधली के मामले में पूर्व में जेल भेजे गए अपराधियों की मौजूदा गतिविधियां क्या हैं। मैनुअल व सर्विलांस दोनों तरीकों से उन पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन


सिपाही भर्ती परीक्षा का पूर्व में पेपर लीक कराने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा मेजा का रहने वाला है। यह बात लिखापढ़ी में सामने आ चुकी है कि पेपर लीक कराने में उसके साथ प्रदेश के अन्य जनपदों के उसके करीबियों के साथ ही प्रयागराज के पांच लोग शामिल थे। इनमें से राजीव नयन के अलावा सरायममरेज का अभिषेक शुक्ला जेल भेजे जा चुके हैं। जबकि पुष्कर पांडेय, संजय कुशवाहा, कामेश्वर मौर्य समेत चार की तलाश अभी भी जारी है। पूर्व में पेपर लीक हो जाने के चलते इस बार पुलिस पहले से चौकन्ना है। इसी के तहत जिले में एसओजी के साथ ही एसटीएफ की स्थानीय इकाई भी नकल माफिया गिरोह के सदस्यों की कुंडली खंगालने में लगी हुई है।

विज्ञापन

पता लगाया जा रहा है कि मौजूदा समय में वह कहां हैं और उनकी क्या गतिविधियां हैं। सूत्रों का कहना है कि परीक्षाओं में धांधली के मामले में ऐसे 70 के करीब लोग रडार पर हैं। मैनुअल व सर्विलांस दोनों तरीके से उनके बारे में जानकारी जुटाने में दोनों यूनिट लगी हुईं हैं। नाम न छापने की शर्त पर एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टीमें गाेपनीय तरीके से ऐसे लोगों की गतिविधियों पर नजर रख रही हैं जिनका नाम पूर्व में परीक्षा में सेंधमारी में आ चुका है। स्थानीय पुलिस के साथ ही स्पेशल ऑपरेशन टीमें भी इस काम में लगाई गई हैं।

इन परीक्षाओं में धांधली में आया है नाम

1- आरओ-एआरओ भर्ती, 2- यूपी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 3- एसएससी मल्टी टास्क स्टाफ 4- शिक्षक पात्रता परीक्षा 5- शिक्षक भर्ती परीक्षा 6- सीटीईटी 7- टीजीटी 2021 8- यूपी बीएड

जिले में 2.30 लाख अभ्यर्थियों को परीक्षा में होना है शामिल

सिपाही भर्ती परीक्षा 23 से 31 अगस्त तक पांच कार्यदिवसों में आयोजित होनी है। जिले में इसके लिए कुल 63 केंद्र बनाए गए हैं जहां रोजाना दो पालियाें में परीक्षा होनी है। हर पाली के लिए लगभग 23 हजार अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना है यानी कुल 2.30 लाख परीक्षार्थी जिले में परीक्षा के लिए पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed