फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Constable Recruitment Exam: Special train will run for Ballia and Banaras, NCR and North Eastern Railway took

सिपाही भर्ती परीक्षा : बलिया और बनारस के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, एनसीआर और पूर्वोत्तर रेलवे ने लिया फैसला

Fri, 23 Aug 2024 02:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 23 Aug 2024 02:16 PM IST
सार

प्रयागराज रामबाग से बलिया के लिए स्पेशल ट्रेन संख्या 05182 यहां से सुबह पांच बजे रवाना होगी। झूंसी, हंडिया खास, ज्ञानपुर रोड, माधोसिंह, बनारस, वाराणसी, वाराणसी सिटी, औड़िहार, गाजीपुर सिटी, करीमुद्दीनपुर रुकते हुए दोपहर 12 बजे बलिया पहुंचेगी।

विज्ञापन
Constable Recruitment Exam: Special train will run for Ballia and Banaras, NCR and North Eastern Railway took
प्रयागराज जंक्शन पर सिपाही भर्ती के अभ्यर्थियों की रही भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने प्रयागराज रामबाग से बलिया एवं बनारस के लिए दो-दो स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। प्रयागराज रामबाग से इन दोनों का संचालन 23 से 25 अगस्त, 30 एवं 31 अगस्त को होगा। इसके पूर्व उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन भी स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान कर चुका है।

विज्ञापन


प्रयागराज रामबाग से बलिया के लिए स्पेशल ट्रेन संख्या 05182 यहां से सुबह पांच बजे रवाना होगी। झूंसी, हंडिया खास, ज्ञानपुर रोड, माधोसिंह, बनारस, वाराणसी, वाराणसी सिटी, औड़िहार, गाजीपुर सिटी, करीमुद्दीनपुर रुकते हुए दोपहर 12 बजे बलिया पहुंचेगी। वापसी में 05181 बलिया-प्रयागराज रामबाग परीक्षा बलिया से दोपहर दो बजे चलकर यहां रात 10:30 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी।
विज्ञापन


14 कोच की परीक्षा स्पेशल में सामान्य श्रेणी के 12 एवं एसएलआर श्रेणी के कुल दो कोच रहेंगे। इसी तरह बलिया से एक दूसरी स्पेशल ट्रेन संख्या 05183 सुबह 4:30 बजे चलकर 11:30 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंच जाएगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05184 प्रयागराज रामबाग-बलिया यहां से दोपहर तीन बजे चलकर रात 11 बजे बलिया पहुचेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह 05187/05188 बनारस-प्रयागराज रामबाग विशेष ट्रेन बनारस 24 अगस्त को एक ट्रिप में एवं प्रयागराज रामबाग से 25 अगस्त को एक ट्रिप में चलाई जाएगी। जबकि, 05197/05198 बनारस-प्रयागराज रामबाग-बनारस परीक्षा विशेष गाड़ी बनारस 25 गस्त को एक ट्रिप में एवं प्रयागराज रामबाग से 25 अगस्त को एक ट्रिप में चलाई जाएगी।

गाड़ी संख्या 05187 बनारस-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन बनारस से रात 10:30 चलकर रात दो बजे प्रयागराज रामबाग आएगी। इसी तरह 05188 प्रयागराज रामबाग से सुबह 4:25 बजे चलकर 07:40 बजे बनारस पहुंच जाएगी। बनारस से एक अन्य ट्रेन 05197 दोपहर 1:30 बजे चलकर शाम पांच बजे रामबाग आएगी। यहां से 05198 शाम 6:30 बजे चलकर रात 9:15 बजे बनारस पहुंच जाएगी। 

तीन जोड़ी ट्रेनों में जोड़े जाएंगे अतिरिक्त कोच

पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेेलवे प्रशासन की ओर से प्रयागराज संगम स्टेशन से चलने वालीं तीन जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े जाने का निर्णय हुआ है। इनमें सामान्य श्रेणी के दो-दो अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे।

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि 14308 बरेली-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस में 29 से 31 अगस्त तक एवं 14307 प्रयागराज संगम-बरेली एक्सप्रेस में दो-दो सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच एक से तीन सितबंर तक जोड़े जाएंगे। इसके अलावा 04383 प्रयागराज-जौनपुर पैसेंजर और 04384 जौनपुर-प्रयागराज संगम में 30 अगस्त से एक सितंबर तक दो अतिरिक्त कोच जोड़ जा रहे हैं। 14231 प्रयागराज संगम-बस्ती एवं 14232 बस्ती-प्रयागराज संगम मनवर संगम एक्सप्रेस में 31 अगस्त से दो सितंबर तक सामान्य श्रेणी के दो-दो अतिरिक्त कोच रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed