फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Constable Recruitment: 1470 recruit constables arrived for JTC in two days, training of selected ones started

सिपाही भर्ती : जेटीसी के लिए दो दिन में 1470 रिक्रूट आरक्षियों ने कराई आमद, चयनितों का प्रशिक्षण शुरू

Thu, 19 Jun 2025 05:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 19 Jun 2025 05:54 PM IST
सार

यूपी पुलिस की 60 हजार आरक्षी भर्ती परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। प्रयागराज के लिए आवंटित 11 जिलों के 1852 रिक्रूट आरक्षियों में से बुधवार तक 1470 ने पुलिस लाइन में आमद करा ली है।

विज्ञापन
Constable Recruitment: 1470 recruit constables arrived for JTC in two days, training of selected ones started
सिपाही भर्ती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी पुलिस की 60 हजार आरक्षी भर्ती परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। प्रयागराज के लिए आवंटित 11 जिलों के 1852 रिक्रूट आरक्षियों में से बुधवार तक 1470 ने पुलिस लाइन में आमद करा ली है। रिक्रूट आरक्षियों की जेटीसी ट्रेनिंग 17 जून से शुरू हुई है। चयनित उम्मीदवारों को पहले जेटीसी और फिर रिजर्व ट्रेनिंग कोर्स (आरटीसी) का प्रशिक्षण जाएगा। जेसीटी ट्रेनिंग की अवधि एक माह है और इसका मुख्य उद्देश्य चयनित उम्मीदवार को आरटीसी प्रशिक्षण के लिए तैयार करना है।

विज्ञापन


जेटीसी ट्रेनिंग में मुख्य फोकस बेसिक पीटी, परेड, ड्रिल, दौड़ना, प्लाटून और स्क्वाॅड फॉर्मेशन के बेसिक्स, सावधान-विश्राम, बेसिक अनुशासन आदि पर होता है। आरटीसी ट्रेनिंग की शुरुआत 21 जुलाई से होगी। इसमें लगभग 500 रिक्रूट आरक्षी शामिल होंगे।  आरटीसी में सभी प्रकार की ट्रेनिंग शामिल होती है। इसके दो भाग होते हैं। इनडोर ट्रेनिंग में नियम और विनियम, बीएनएस, बीएनएसएस, बीएसए, पुलिस रेगुलेशन एक्ट, अनुशासन, कर्तव्य, मानवाधिकार, गिरफ्तारी, समन, वारंट, पुलिस ड्रिल मैनुअल, विभिन्न कानून जैसे दहेज निषेध अधिनियम, मोटर वाहन अधिनियम, एससी एसटी एक्ट आदि पर व्याख्यान दिए जाते हैं। आउटडोर ट्रेनिंग में सभी शारीरिक गतिविधियां शामिल होती हैं। डीसीपी प्रोटोकॉल पंकज ने बताया कि रिक्रूट आरक्षियों की जेसीटी ट्रेनिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन


इन जनपदों के रिक्रूट आरक्षी शामिल

बलिया, मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़, चंदौली, वाराणसी, सोनभद्र, उन्नाव, सीतापुर, रायबरेली व लखनऊ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed