फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Constable namineted in fraud of 10 lakhs

जालसाजी : 10 लाख की धोखाधड़ी में सिपाही नामजद

Tue, 12 Apr 2022 12:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Constable namineted in fraud of 10 lakhs
10 लाख की धोखाधड़ी में सिपाही नामजद
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर कर्नलगंज थाने में केस
प्रयागराज। कर्नलगंज में 10 लाख की धोखाधड़ी में पुलिस विभाग के सिपाही समेत दो लोगों पर केस दर्ज किया गया है। राजापुर निवासी लखपत्ती देवी का आरोप है कि सिपाही ने उससे 12 लाख रुपये में जमीन का बैनामा कराया। लेकिन सिर्फ दो लाख रुपये दिए। पुलिस ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

वादिनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि सूर्यशेखर भारतीय सिपाही है। जनवरी 2012 में उसने राजापुर स्थित उसकी 261 वर्ग जमीन का सौदा 12 लाख रुपये में उससे तय किया। इसके बाद बैनामा करते वक्त उसे कुल 12 लाख रुपये मूल्य के चार चेक दिए। लेकिन इनमें से महज दो लाख के एक चेक का भुगतान हो पाया। जमीन का बैनामा उसने अपनी मां सुशीला के नाम कराया था। आरोप यह भी है कि शिकायत के बावजूद कर्नलगंज पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद उसने कोर्ट में गुहार लगाई। अब जाकर कोर्ट के आदेश पर आरोपी सिपाही व उसकी मां पर केस लिखा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed