फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Constable Harassment a girl by taking her to hotel in the name of getting insurance

Prayagraj : इंश्योरेंस कराने के नाम पर होटल में ले जाकर सिपाही ने युवती से किया दुष्कर्म, बनाया अश्लील वीडियो

Sun, 12 Feb 2023 09:22 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 Feb 2023 09:22 AM IST
सार

खीरी थाने में तैनात दुष्कर्म का आरोपी सिपाही हिमांशु कुमार सस्पेंड कर दिया गया। उस पर होटल में ले जाकर युवती से दुष्कर्म व अश्लील वीडियो बनाने का आरोप है। उसके खिलाफ अयोध्या के कोतवाली थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Constable Harassment a girl by taking her to hotel in the name of getting insurance
Prayagraj News : रेप पीड़िता। डेमो - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

खीरी थाने में तैनात दुष्कर्म का आरोपी सिपाही हिमांशु कुमार सस्पेंड कर दिया गया। उस पर होटल में ले जाकर युवती से दुष्कर्म व अश्लील वीडियो बनाने का आरोप है। उसके खिलाफ अयोध्या के कोतवाली थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें उसके पिता को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाली युवती उड़ीसा की रहने वाली है। वह इंश्योरेंस कंपनी में काम करती है और इसी सिलसिले में आने-जाने के दौरान उसकी ट्रेन में आरोपी हिमांशु निवासी बर्रा कानपुर से मुलाकात हुई।
विज्ञापन


आरोप है कि 19 नवंबर को आरोपी ने उसे अपना व कुछ अन्य लोगों का बीमा कराने की बात कहकर अयोध्या बुलाया। यहां वह उसे बहाने से अशर्फी भवन चौराहा स्थित होटल में ले गया और फिर खाने में कुछ मिलाकर दे दिया जिससे वह बेसुध हो गई। इसके बाद उससे दुष्कर्म किया। होश आने पर बताया कि उसने अश्लील वीडियो बना लिया है जिसे वायरल करने की धमकी देकर भी उससे दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन

आरोप यह भी है कि वह बाहर से कमरे में ताला लगाकर जाता था। एक दिन किसी तरह वह होटल से निकली और फिर पुलिस से शिकायत की। नौ फरवरी को अयोध्या कोतवाली में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज कर लिया गया। इस मामले में उसके पिता काे भी आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि पुलिस अफसरों से शिकायत पर हिमांशु के साथ उसके पिता ने भी उसे जान से मारने की धमकी दी।

डेढ़ महीने तक दौड़ाती रही पुलिस

पीड़िता का आरोप है कि उसे डेढ़ महीने तक पुलिस दौड़ाती रही। घटना के बाद 21 नवंबर को उसने अयोध्या पुलिस के अफसरों से संपर्क किया तो उसे प्रयागराज जाने को कहा गया। यह भी कहा गया कि आरोपी प्रयागराज में तैनात है, ऐसे में वहीं कार्रवाई कराएं। वह इधर उधर चक्कर काटती रही लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 13 जनवरी को उसने प्रयागराज पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आकाश कुलहरि से शिकायत की तो उन्होंने जांच के आदेश दिए। जांच के बाद आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed