Prayagraj Police : थाने में तैनात महिला सिपाही से दरोगा ने की अश्लील हरकत, गिरफ्तार किया गया आरोपी
महिला सिपाही शहर के एक थाने में करीब तीन साल से तैनात है। इसी थाने से संबंधित एक पुलिस चौकी में कुछ समय पूर्व तक दरोगा महेश चंद्र निषाद भी तैनात था। महिला सिपाही ने पुलिस अफसरों को बताया है कि थाने में तैनाती के बाद से ही दरोगा उस पर बुरी नजर रखता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जार्जटउन थाने में महिला सिपाही से छेड़खानी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि थाने में पूर्व में तैनात रहे एक दरोगा ने उसे अपने सरकारी आवास में बुलाकर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की। विरोध पर मारपीट करते हुए धमकी दी। यही नहीं दरोगा की पत्नी ने भी पीड़िता को जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट की और उसे धमकाया। पुलिस ने पति-पत्नी पर नामजद केस दर्ज कर आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर लिया है।
महिला सिपाही शहर के एक थाने में करीब तीन साल से तैनात है। इसी थाने से संबंधित एक पुलिस चौकी में कुछ समय पूर्व तक दरोगा महेश चंद्र निषाद भी तैनात था। महिला सिपाही ने पुलिस अफसरों को बताया है कि थाने में तैनाती के बाद से ही दरोगा उस पर बुरी नजर रखता था। उसे आए दिन फोन कर जबरन परेशान किया करता था। बात करने का दबाव डालता था।
फाइल के बहाने बुलाया अपने आवास पर
एक दिन सरकारी काम के बहाने उसने उसे पुलिस चौकी के पास स्थित अपने सरकारी आवास में बुलाया। इसके बाद उसे गलत नीयत से पकड़कर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की। विरोध पर मारपीट की और कहीं शिकायत करने पर बुरा अंजाम होने की धमकी भी दी।