फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Conspiracy to blow up Yoga Guru Yogi Satyam with bullets and bombs, police engaged in investigation

प्रयागराज : योग गुरु योगी सत्यम को गोली और बम से उड़ाने की साजिश, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 16 Dec 2022 07:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 16 Dec 2022 07:29 PM IST
सार

थाना क्षेत्र की नई झूंसी स्थित क्रियायोग आश्रम के संचालक और योग गुरु स्वामी योगी सत्यम को गोली और बम से उड़ाने की साजिश रची जा रही है। आरोप है कि उन्हें जान से मारने की योजना झूूंसी के ही कुछ लोगों ने बनाई है।

विज्ञापन
Conspiracy to blow up Yoga Guru Yogi Satyam with bullets and bombs, police engaged in investigation
Prayagraj News : योगी सत्यम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई झूंसी स्थित क्रियायोग आश्रम के संचालक और योग गुरु स्वामी योगी सत्यम को गोली और बम से उड़ाने की साजिश रची जा रही है। आरोप है कि उन्हें जान से मारने की योजना झूूंसी के ही कुछ लोगों ने बनाई है। माघ मेले के दौरान स्वामी योगी सत्यम की हत्या की सकती है। ये आरोप लगाते हुए आश्रम के गार्ड की बेटी ने शुक्रवार को पुलिस को कुछ नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन



प्रसिद्ध योग गुरु स्वामी योगी सत्यम का नई तथा पुरानी झूंसी में आश्रम है। यहां पर विभिन्न प्रदेशों के अलावा विदेशी भी बड़ी संख्या में रहकर योग की क्रियाएं सीखते हैं। शुक्रवार को स्वामी योगी सत्यम की हत्या की साजिश रचने की सूचना से आश्रम के लोगों में खलबली मच गई। आश्रम के गार्ड भागीरथी की बेटी अंजलि की ओर सेे झूंसी पुलिस को कुछ लोगों के नाम से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन



अंजलि के मुताबिक आठ दिसंबर की शाम तकरीबन सात बजे वह अपनी बहन के साथ झूंसी के अनवर मार्केट गई थी। वहीं पर आधा दर्जन लोग क्रिया योग के संस्थापक स्वामी योगी सत्यम जान से मारने की बात कर रहे थे। तहरीर के मुताबिक  लोग आपस में बात कर रहे थे कि माघ मेले के वक्त शाम को योग कक्षा के बाद आश्रम जाते वक्त योगी सत्यम और उनके चालक को गोलियों से छलनी कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंजलि ने उन्हें पहचानने का भी दावा किया है। इधर, अंजलि का कहना है कि 15 दिसंबर की सुबह 10 बजे उसकी बहन कहीं जा रही थी। इस दौरान कुछ लोग योगी सत्यम को गोली और बम से उड़ाने की बात कर रहे थे। आरोपियों ने जब उसकी बहन को देख लिया तो उसके ऊपर खौलता पानी डालकर जलाने का प्रयास किया। इस बारे में स्वामी योगी सत्यम का कहना है कि मुझे अंजलि के जरिये जानकारी मिली है कि कुछ लोग मेरी हत्या की साजिश रच रहे हैं। अंजलि ने पुलिस को तहरीर दे दी है। इंस्पेक्टर वैभव सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। शुक्रवार की देर शाम तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed