{"_id":"5d11262e8ebc3e2b022c304a","slug":"consent-on-the-constitution-of-the-student-council-in-ivivi-allahabad-news-ald2476313187","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि में छात्र परिषद के गठन पर सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविवि में छात्र परिषद के गठन पर सहमति
विज्ञापन
Consent on the constitution of the student council in iVivi
- फोटो : prayagraj
सभी केंद्र
000000000000000
इविवि में छात्र परिषद के गठन पर सहमति
0 कार्य परिषद की 29 को होने वाली बैठक में लगेगी अंतिम मुहर
0 छात्र परिषद का मॉडल निर्धारित करने के लिए बनाई गई कमेटी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में छात्रसंघ की जगह छात्र परिषद का मॉडल लागू किए जाने पर सहमति बन गई है। सोमवार को हुई एकेडमिक कौंसिल की बैठक में इस बाबत प्रस्ताव रखा गया और सभी सदस्यों ने इस पर अपनी सहमति प्रदान की। हालांकि इसे अंतिम मंजूरी 29 जून को प्रस्तावित कार्य परिषद की बैठक में दी जाएगी।
छात्र परिषद का मॉडल क्या होगा और इसके किस तरह से लागू किया जाएगा, इसका निर्धारण करने के लिए डीन आर्ट्स प्रो. केएस मिश्र की अध्यक्षता में एक कमेटी भी बना दी गई है। इस कमेटी में चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे और डीएसडब्लयू प्रो. हर्ष कुमार को भी शामिल किया गया है। कमेटी की ओर से 29 जून को कार्य परिषद की बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी और इस रिपोर्ट के आधार पर ही छात्र परिषद के गठन पर कोई निर्णय लिया जाएगा।
अगर कार्य परिषद में छात्र संघ के गठन को अंतिम मंजूरी मिल जाती है तो 96 साल पुराना इविवि का छात्रसंघ समाप्त हो जाएगा। हालांकि पिछले दिनों हॉस्टलों में हुई दो छात्र नेताओं की हत्या और बवाल के मद्देनजर इविवि प्रशासन की ओर से पहले ही संकेत दे दिए गए थे कि अब छात्रसंघ को समाप्त कर छात्र परिषद का मॉडल लागू किए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। एकेडमिक कौंसिल की बैठक में सहमति बनने के बाद अब सभी को अंतिम मंजूरी के लिए कार्य परिषद की बैठक का इंतजार है।