फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Congressmen reached Yusufpur on Priyanka's instructions, police shudder

प्रियंका के निर्देश पर यूसुफपुर पहुंचे कांग्रेसी, पुलिस से धक्कामुक्की

Mon, 06 Jan 2020 01:01 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 Jan 2020 01:01 AM IST
विज्ञापन
Congressmen reached Yusufpur on Priyanka's instructions, police shudder
soraon murder case - फोटो : प्रयागराज
सोरांव के यूसुफपुर गांव में सामूहिक हत्याकांड के बाद रविवार को प्रियंका गांधी के निर्देश पर घटनास्थल का मुआयना करने जा रहे कांग्रेसियों से पुलिस की धक्कामुक्की हुई। इस मामले कातिलों की गिरफ्तारी और परिवार बचे सदस्यों को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए पार्टी के नेताओं की प्रतिनिधिमंडल सोमवार को डीएम से मिलेगा। पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने इस सामूहिक हत्याकांड पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यूपी में सामूहिक हत्याएं और दुष्कर्म रोकने में योगी आदित्यनाथ सरकार नाकाम रही है। इससे साबित है कि यूपी में कानून का राज नहीं रह गया है।
विज्ञापन


दोपहर बाद यूसुफपुर जाते समय रास्ते मे पुलिस ने रेलवे क्रासिंग के पास रास्ता रोक कर कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार करने की कोशिश की। लेकिन, घटनास्थल पर जाने के लिए कांग्रेसी अड़े रहे। आधे घंटे बहस के बाद उन्हें जाने दिया गया। घटनास्थल से लौटे महानगर अध्यक्ष नफीस अनवर ने बताया कि सोमवार को एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिलेगा और परिवार के बचे एक सदस्य को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए मांग करेगा।
विज्ञापन

सोरांव जाने वालों में प्रदेश सचिव विवेकानंद पाठक, गंगापार अध्यक्ष रामकिशुन पटेल, विजय मिश्रा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, किसान कांग्रेस केसुशील तिवारी समेत तमाम नेता शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed