फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Congressmen protested to reduce the price of LPG, raised slogans against the central government.

प्रयागराज : रसोई गैस का दाम कम करने के लिए कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Thu, 30 Nov 2023 02:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 30 Nov 2023 02:05 PM IST
सार

यूपी के साथ अन्याय किया जा रहा है। यहां फर 450 रुपये में सिलेंडर दिया जाए, जिससे जनता महंगाई की मार से बच सके। कहा कि चुनाव के समय भाजपा जनता को बरगलाने का कार्य करती है।

विज्ञापन
Congressmen protested to reduce the price of LPG, raised slogans against the central government.
रसोई गैस सिलेंडर के दाम कम करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

छत्तीसगढ़ और राजस्थान में गैस सिलिंडर की कीमत 450 रुपये करने की घोषणा यूपी में भी की जाए। इसकी मांग को लेकर कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को पत्थर गिरजाघर स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सुरेश यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार पर झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा झूठे वादे करके चुनाव जीतने का प्रयास कर रही है। जबकी यूपी में बीजेपी सरकार में लोग महंगे दाम पर सिलिंडर खरीदने को मजबूर हैं। वहीं राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने एलगिन रोड स्थित आवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान कहा की बीजेपी चुनावी राज्यों में सस्ते सिलेंडर देने का वादा तो करती है तो यूपी के लोगों को क्यों नहीं। प्रमोद तिवारी ने भाजपा सरकार को झूठों की सरकार बताते हुए कहा की राज्यसभा के विशेष सत्र के दौरान इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा। वहीं प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने अपर नगर मजिस्ट्रेट को राज्यपाल संबोधित पत्र सौपा। 
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन





 

ज्ञापन देने वालो में: प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी, संजय तिवारी, हसीब अहमद, मनोज पासी, रईस अहमद, विक्रम सिंह, महेंद्र सिंह, अरशद अली, शीश अहमद, ऋषभ साहू, बलवंत राव, नफीस अहमद, अकील अहमद , मनोज पटेल, अमित दिवेदी, सुनील यादव, एतेश्याम अहमद, राहुल कुशवाहा, मयंक पाल, मुन्ना प्रिंटर, संतोष सिंह, विकास चौरसिया, सुनील पांडेय, रंजीत गुप्ता, राकेश पटेल, अहमद मुज्तबा, जमील अहमद समेत आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed