फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Congressman arrested by traveling on foundation day

आनंद भवन से पदयात्रा पर निकलते ही कांग्रेसी गिरफ्तार, नोंकझोंक और कहासुनी

Mon, 28 Dec 2020 11:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 28 Dec 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
Congressman arrested by traveling on foundation day
prayagraj news : पदयात्रा निकाल रहे कांग्रेसजनों को गिरफ्तार करती पुलिस। - फोटो : prayagraj

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 136 वें स्थापना दिवस पर कांग्रेसियों की ओर से पदयात्रा निकाली गई। लेकिन यह यात्रा 200 मीटर दूर तक भी नहीं चली होगी कि पुलिस इसमें शामिल सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई। जहां देर शाम सभी को निजी मुचलके पर छोड़ा गया। गिरफ्तारी के दौरान एडीएम सिटी की मौजूदगी में कांग्रेसियों की पुलिस से नोंकझोंक और कहासुनी भी हुई। गिरफ्तारी को कांग्रेसियों ने लोकतंत्र की हत्या बताया है। 

विज्ञापन

Congressman arrested by traveling on foundation day
prayagraj news : पदयात्रा निकाल रहे कांग्रेसजनों को गिरफ्तार करती पुलिस। - फोटो : prayagraj

कांग्रेसियों ने पार्टी की स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया है। सोमवार को कार्यक्रम के पहले दिन आनंद भवन से कचहरी तक पदयात्रा निकलनी थी। तय कार्यक्रम के मुताबिक सभी कांग्रेसी स्वराज भवन पर एकत्र हो गए और पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी और पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने झंडा दिखाकर यात्रा रवाना की। दो सौ मीटर की दूरी पर भारी संख्या में मौजूद पुलिस बल ने पदयात्रा को रोक लिया। महिला कांग्रेसियों ने पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। कहा कि पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान अपशब्द भी कहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Congressman arrested by traveling on foundation day
prayagraj news : पदयात्रा निकाल रहे कांग्रेसजनों को गिरफ्तार करती पुलिस। - फोटो : prayagraj

कांग्रेसियों ने पुलिस के रवैये पर आक्रोश जताया। कहा कि ये तो लोकतंत्र की हत्या है। किशोर वार्ष्णेय ने कहा कि यह प्रशासन का दोहरा रवैया है। कांग्रेसियों ने कहा कि वह कचहरी तक शांति पूर्ण ढंग से पदयात्रा करना चाहते थे। वहां आजादी की लड़ाई में कुर्बान लाखों शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जानी थी। प्रभारी महासचिव मकसूद खान ने बताया कि कलक्ट्रेट पर शहीद लाल पद्मधर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेसी देश की आजादी और राष्ट्र निर्माण में योगदान का संदेश देना चाहते थे। लेकिन पुलिस ने ऐसा करने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि 30 दिसंबर तक यह अभियान जारी रहेगा। 

विज्ञापन

Congressman arrested by traveling on foundation day
prayagraj news : पदयात्रा निकाल रहे कांग्रेसजनों को गिरफ्तार करती पुलिस। - फोटो : prayagraj

गिरफ्तारी देने वालों में जिला प्रभारी उज्जवल शुक्ला, शहर अध्यक्ष नफ़ीस अनवर, किशोर वार्ष्णेय,  फुजैल हाशमी, तस्लीमउद्दीन, जितेन्द्र तिवारी, परवेज सिद्दिकी,अरशद अली,मो0 असलम, मकसूद रिजवी, डा0 सत्या पांडेय, रजिया सुल्तान, अल्पना निषाद, सुशील तिवारी, खुशनवेदा फारुकी, अल्पनानिषाद, अभिन्न वार्ष्णेय, इरफानुल हक, कोमलाक्ष गिरी, इशरत चांद, सुष्मिता यादव, शकील अहमद, चमन रावत,कमाल अली, बब्लू सिब्तैन, अकमल, विशाल सोनकर, साबिर फरीद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे। 

Congressman arrested by traveling on foundation day
prayagraj news : पदयात्रा निकाल रहे कांग्रेसजनों को गिरफ्तार करती पुलिस। - फोटो : prayagraj

फाफामऊ में निकली पदयात्रा, प्रतापुपर में भी रोकी गई 

पार्टी की स्थापना दिवस पर हर विधानसभाओं में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रतापुपर में जहां कार्यक्रम आयोजित कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया वहीं फाफामऊ में पदयात्रा निकाली गई। प्रतापुपर में निकली पदयात्रा को पुलिस ने रोक भी दिया। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक और व्यवस्थापक अनुपम श्रीवास्तव, इविवि छात्रसंघ अध्यक्ष संजय तिवारी, शरद उपाध्याय, सुरेश यादव, संतोष सिंह, बृजेश सिंह, सुभाष यादव, अनिल पांडे मन्नान अंसारी, अक्षय यादव, एहतेशाम अहमद, सोनू दुबे, नियाजउद्दीन कमर रिजवी, आनंद सिंह, अंकुर पांडे, दिनेश पांडे आदि मौजूद रहे। उधर, फाफामऊ विधानसभा के अंतर्गत कौड़िहार ब्लॉक में पदयात्रा निकाली गई। हरदेव सिंह, आरबी पटेल, अनवर अली, डीसी विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed