आनंद भवन से पदयात्रा पर निकलते ही कांग्रेसी गिरफ्तार, नोंकझोंक और कहासुनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 136 वें स्थापना दिवस पर कांग्रेसियों की ओर से पदयात्रा निकाली गई। लेकिन यह यात्रा 200 मीटर दूर तक भी नहीं चली होगी कि पुलिस इसमें शामिल सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई। जहां देर शाम सभी को निजी मुचलके पर छोड़ा गया। गिरफ्तारी के दौरान एडीएम सिटी की मौजूदगी में कांग्रेसियों की पुलिस से नोंकझोंक और कहासुनी भी हुई। गिरफ्तारी को कांग्रेसियों ने लोकतंत्र की हत्या बताया है।
कांग्रेसियों ने पार्टी की स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया है। सोमवार को कार्यक्रम के पहले दिन आनंद भवन से कचहरी तक पदयात्रा निकलनी थी। तय कार्यक्रम के मुताबिक सभी कांग्रेसी स्वराज भवन पर एकत्र हो गए और पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी और पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने झंडा दिखाकर यात्रा रवाना की। दो सौ मीटर की दूरी पर भारी संख्या में मौजूद पुलिस बल ने पदयात्रा को रोक लिया। महिला कांग्रेसियों ने पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। कहा कि पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान अपशब्द भी कहे।
कांग्रेसियों ने पुलिस के रवैये पर आक्रोश जताया। कहा कि ये तो लोकतंत्र की हत्या है। किशोर वार्ष्णेय ने कहा कि यह प्रशासन का दोहरा रवैया है। कांग्रेसियों ने कहा कि वह कचहरी तक शांति पूर्ण ढंग से पदयात्रा करना चाहते थे। वहां आजादी की लड़ाई में कुर्बान लाखों शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जानी थी। प्रभारी महासचिव मकसूद खान ने बताया कि कलक्ट्रेट पर शहीद लाल पद्मधर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेसी देश की आजादी और राष्ट्र निर्माण में योगदान का संदेश देना चाहते थे। लेकिन पुलिस ने ऐसा करने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि 30 दिसंबर तक यह अभियान जारी रहेगा।
गिरफ्तारी देने वालों में जिला प्रभारी उज्जवल शुक्ला, शहर अध्यक्ष नफ़ीस अनवर, किशोर वार्ष्णेय, फुजैल हाशमी, तस्लीमउद्दीन, जितेन्द्र तिवारी, परवेज सिद्दिकी,अरशद अली,मो0 असलम, मकसूद रिजवी, डा0 सत्या पांडेय, रजिया सुल्तान, अल्पना निषाद, सुशील तिवारी, खुशनवेदा फारुकी, अल्पनानिषाद, अभिन्न वार्ष्णेय, इरफानुल हक, कोमलाक्ष गिरी, इशरत चांद, सुष्मिता यादव, शकील अहमद, चमन रावत,कमाल अली, बब्लू सिब्तैन, अकमल, विशाल सोनकर, साबिर फरीद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।