फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Congress state president Brijlal Khabri reached Prayagraj, discussion regarding civic elections

बृजलाल खाबरी बोले: निकाय चुनाव में कांग्रेस देगी भाजपा को टक्कर,सपा-बसपा का जोर नहीं

Fri, 11 Nov 2022 08:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 11 Nov 2022 08:07 PM IST
सार

डेंगू के बढ़ते संक्रमण पर खाबरी ने प्रदेश सरकार को घेरा। कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा चौपट हो चुकी है। जिले के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है। खाबरी ने कहा कि जिस तरह से प्रयागराज में डेंगू फैल रहा है, उस तरह इलाज की उचित व्यवस्था नहीं है।

विज्ञापन
Congress state president Brijlal Khabri reached Prayagraj, discussion regarding civic elections
प्रयागराज में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने शुक्रवार को निकाय चुनाव के लिए पार्टी के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। जीरो रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय के बाद कटरा स्थित राम वाटिका में उन्होंने निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि निकाय चुनाव में कांग्रेस ही भाजपा को चुनौती दे सकती है। सपा, बसपा का जोर नहीं चलेगा।

विज्ञापन



डेंगू के बढ़ते संक्रमण पर खाबरी ने प्रदेश सरकार को घेरा। कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा चौपट हो चुकी है। जिले के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है। खाबरी ने कहा कि जिस तरह से प्रयागराज में डेंगू फैल रहा है, उस तरह इलाज की उचित व्यवस्था नहीं है। उन्होंने तंज कसा कि मरीजों को मौसमी का जूस चढ़ाया जा रहा है और कहा जा रहा है तीन दिन में प्लेटलेट्स बढ़ जाएंगी। 
विज्ञापन



उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुटता का आह्वान किया। कहा कि संगठन की मजबूती से ही हम निकाय चुनाव में कामयाब होंगे। बताया कि वार्ड वार्डों में पार्षद के उम्मीदवारों के चयन के लिए कमेटी गठित की जाएगी। इस कमेटी की ओर से तीन नामों का पैनल बनाया जाएगा। इसी में से एक नाम का चयन कर उम्मीदवार की घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Congress state president Brijlal Khabri reached Prayagraj, discussion regarding civic elections
Prayagraj News : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला।

रामवाटिका में पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र ने कहा कि कांग्रेस पूरे दमखम के साथ निकाय चुनाव लड़ेगी। इस मौके पर पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, शहर अध्यक्ष प्रदीप अंशुमन, शेखर बहुगुणा,मकसूद खान, राघवेंद्र सिंह, मनीष मिश्रा, किशोर वार्ष्णेय, विनय दुबे, फुजैल हाशमी, जावेद उर्फी, हरिकेश त्रिपाठी,सुभाष पांडेय,  नफीस अनवर, अभय अवस्थी उपस्थित थे। इससे पहले अलोपीबाग स्थित पटेल सेवा संस्थान में आयोजित दलित, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में उन्होंने पूर्व गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद भाजपा पर हमलावर रहे। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी और सुरेश यादव ने की। संचालन जिला प्रवक्ता हसीब अहमद ने किया।

Congress state president Brijlal Khabri reached Prayagraj, discussion regarding civic elections
Prayagraj News : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला।

जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी का जीरो रोड स्थित जिला कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। यहां प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खान, सुधाकर तिवारी, प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी, संजय तिवारी, हसीब अहमद, मंजू संत, रजनीश विश्रामदास, ओमप्रकाश तिवारी, विजय यादव, मनोज पासी, रामछबीले मिश्रा, विवेक पांडेय, सिद्धनाथ मौर्य, आशीष पांडेय, राकेश पटेल समेत तमाम तमाम नेता उपस्थित थे। इससे पहले अंदावा में भी उनका स्वागत किया गया।

भारत जोड़ो यात्रा को परिवार बचाने की लड़ाई बताने वाली भाजपा कांग्रेस से डरी: खाबरी
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने शुक्रवार को कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को परिवार बचाने की लड़ाई बताने वाली भाजपा कांग्रेस के बढ़ते कदमों से डरने लगी है। महंगाई, बेरोजगारी दूर करने का भाजपा के पास कोई एजेंडा नहीं है। अब जब कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन रहा तो सरकार ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर लोगों को परेशान कर रही है।


रामवाटिका में अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा पहले भारत जोड़ो यात्रा को लेकर जुमलेबाजी कर रही थी, लेकिन जब राहुल गांधी के पीछे हुजूम उमड़ने लगा तब उसके होश उड़ने लगे हैं। प्रदेश में बिखरे और कमजोर पड़े संगठन को खड़ा करने की रणनीति को लेकर पूछे गए सवाल पर खाबरी ने कहा कि वह अभी इस पर कुछ नहीं बोलेंगे। इसलिए कि विरोधी सक्रिय हो जाएंगे। उन्होंने हिमाचल और गुजरात के विस चुनावों में गड़बड़ी की आशंका जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed