फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Congress State President Ajay Rai said – Party will contest on all 80 seats in UP

गठबंधन पर रार : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बोले- यूपी में सभी 80 सीटों में लड़ेगी पार्टी

Sat, 04 Nov 2023 12:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Nov 2023 12:04 PM IST
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सपा के वरिष्ठ नेता के कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर भी अजय राय ने स्पष्ट किया कि लोग खुद आ रहे हैं। यहां उन्हें सम्मान मिल रहा है। सपा को तोड़ने के आरोप पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी को जोड़ने का काम करती है।

विज्ञापन
Congress State President Ajay Rai said – Party will contest on all 80 seats in UP
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विपक्षी दलों के गठबंधन की राह आसान नहीं दिख रही। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के बीच बयानबाजी जारी है। शुक्रवार को प्रयागराज आए अजय राय ने सीधे तौर पर सपा नेताओं के नाम नहीं लिए लेकिन गठबंधन समेत अन्य मुद्दों पर तंज कसे। प्रदेश की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात दोहराकर उन्होंने गठबंधन की राजनीति में दबाव बनाने की सियासत को भी आगे बढ़ाया।

विज्ञापन


अजय शंकरगढ़ में कार्यक्रम में शामिल हुए। इससे पहले रास्ते में अलोपीबाग स्थित सरदार पटेल संस्थान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। इसी दौरान मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा की ओर से उम्मीदवार उतारे जाने तथा उत्तर प्रदेश की 65 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाने के अखिलेश यादव के बयान पर अजय राय ने कहा कि गठबंधन और सीटों का बंटवारा राष्ट्रीय नेतृत्व का विषय है। कांग्रेस यहां की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सपा के वरिष्ठ नेता के कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर भी अजय राय ने स्पष्ट किया कि लोग खुद आ रहे हैं। यहां उन्हें सम्मान मिल रहा है। सपा को तोड़ने के आरोप पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी को जोड़ने का काम करती है। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों का पुराना घर कांग्रेस है और उन्हें यहीं आना चाहिए।

आजम खां के मिलने से मना करने के सवाल पर अजय राय ने अप्रत्यक्ष तौर पर सपा को घेरा। उनका कहना था कि आजम खां भले सपा में हैं लेकिन मुश्किल में हैं। इस समय उनके साथ कोई नहीं है। कांग्रेस हमेशा ऐसे लोगों के साथ खड़ी रही है। आजम खां मिलना भी चाहते थे लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया।

सपा के बजाय बसपा के साथ गठबंधन की चर्चा पर अजय राय ने कहा कि यह उनका विषय नहीं है। यह शीर्ष नेतृत्व तय करेगा। उनका काम पार्टी को प्रदेश में मजबूत करना है और वह इसके लिए तत्पर हैं। इससे पहले अजय राय ने कार्यकर्ताओं संग वार्ता में दलित अधिकार मांग पत्र आदि कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली। इससे दौरान राघवेंद्र सिंह, शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्र अंशुमन, गंगापार के अध्यक्ष सुरेश यादव, संजय तिवारी, हसीब अहमद, गौरव पांडेय, मनोज पासी आदि मौजूद रहे।

कानून व्यवस्था पर भाजपा को घेरा

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश की स्वास्थ्य एवं कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर भी प्रहार किए। अजय राय ने कहा कि भाजपा के ही सांसद के बेटे को इलाज की सुविधा नहीं मिली। मैं बांदा में उनसे मिलने जा रहा हूं।


बीएचयू की घटना के लिए एबीवीपी जिम्मेदार

बीएचयू में छात्रा के साथ दुर्व्यवहार की घटना पर उन्होंने सीधे तौर पर एबीवीपी और आरएसएस के नेताओं पर आरोप लगाए। उनका कहना था कि एबीवीपी तथा आरएसएस के लोगों ने यह हरकत की है और उन्हें सजा मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed