फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Congress removes controversial nafis and appointed Anshuman city president

प्रयागराज : विवादों में चल रहे नफीस को हटाकर कांग्रेस ने अंशुमान को बनाया शहर अध्यक्ष

Sun, 17 Oct 2021 12:16 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 Oct 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Congress removes controversial nafis and appointed Anshuman city president
Prayagraj News : कांग्रेस। लोगो - फोटो : प्रयागराज

पार्टी पदाधिकारियों के बीच संतुलन न बना पाना शहर कांग्रेस अध्यक्ष नफीस अनवर को भारी पड़ा। राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने शुक्रवार को उनकी जगह इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व महामंत्री प्रदीप मिश्र अंशुमन को शहर कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष बनाया है। प्रदीप सीएमपी डिग्री

विज्ञापन

कॉलेज के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। नए अध्यक्ष रविवार को अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। उधर, पार्षद मुकुंद तिवारी को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। 

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी सूचना में प्रदेश के 10 जिलों की कमेटियों के अध्यक्ष बदले गए हैं। इसमें प्रयागराज
शहर कांग्रेस कमेटी के लिए प्रदीप मिश्र अंशुमन का नाम घोषित किया गया है। इसके अलावा मुकुंद तिवारी को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चुनाव के ठीक पहले इस बदलाव को बड़े अहम तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक बदलाव को चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि नफीस के कारण वोटों का समीकरण नहीं बन पा रहा था। उनकी कार्यशैली को लेकर लगातार शिकायतें हो रहीं थीं। पार्टी संगठनात्मक स्तर पर मजबूती से उभरकर सामने नहीं आ पा रही थी। संगठन के काम में पिछड़ने और पार्टी पदाधिकारियों के बीच संतुलन नहीं बन पाने से उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, पार्टी के सचिव और जिला प्रभारी राघवेंद्र सिंह इस बात से इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि नफीस अनवर का कार्यकाल तीन साल पूरा हो गया। इसलिए पार्टी ने यह बदलाव किया है। जबकि, शहर अध्यक्ष नफीस अनवर ने कहा कि वह इस मामले में कुछ नहीं बोलेंगे। पार्टी हाईकमान का फैसला है। वह उसी के अनुरूप अपना काम करेंगे। वह अपनी पार्टी को मजबूती केसाथ आगे बढ़ाएंगे। जिससे कि पार्टी ज्यादा सीटों पर चुनाव जीत सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed