{"_id":"5f7c867f8ebc3e9bea14e169","slug":"congress-party-workers-demonstrated-at-chief-electricity-enginer-office-raising-electricity-cut-off-issue-city-desk-news-ald288193597","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती पर कांग्रेसियों ने मुख्य अभियंता कार्यालय को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती पर कांग्रेसियों ने मुख्य अभियंता कार्यालय को घेरा
Wed, 07 Oct 2020 01:03 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। जिले में बाधित हुई विद्युत आपूर्ति से नाराज कांग्रेसियों ने मंगलवार को मुख्य अभियंता कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। पीसीसी सदस्य मुकुंद तिवारी और हसीब अहमद की अगुवाई में जुटे कांग्रेसियों ने कहा की नैतिकता के आधार पर बिजली मंत्री श्रीकांत शर्मा को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।
कांग्रेसियों द्वारा मुख्य अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन की भनक लगते ही मौके पर कोतवाली समेत कई थाने की फोर्स तैनात कर दी गई। प्रदर्शन के दौरान कैफ वारसी, इस्तियाक अहमद, रिंकू तिवारी, शकील अहमद, नसीम हाशमी, दीपचंद्र शर्मा, अब्दुल शकूर, हिमांशु केसरवानी आदि लोग मौजूद रहे।
उधर, युवा कांग्रेस की ओर से मेजा, करछना और अलोपीबाग स्थित फोर्ट रोड सबस्टेशन पर प्रदर्शन किया गया। इसके साथ यहां थोड़ी देर के लिए जाम भी लगाया गया। जिलाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने कहा कि मौके पर अधिकारियों ने पहुंचकर आपूर्ति का आश्वासन दिया। इसके बाद आंदोलन को समाप्त किया गया।