{"_id":"5d4f1ed68ebc3e6c9d3b58d1","slug":"congress-party-allahabad-news-ald2519032118","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया को अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने से उत्साह का संचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनिया को अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने से उत्साह का संचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी में उत्साह का संचार हो गया है। एलान होने के बाद शनिवार की शाम जिले के कांग्रेसियों ने खुशी मनाई। जगह-जगह मिठाई बांटी गई। कांग्रेसियों ने कहा कि सोनिया गांधी के हाथ पार्टी की कमान आने से एक बार फिर पूरे देश में नई ऊर्जा के साथ पार्टी जन जमीनी स्तर पर सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होंगे।
पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने सोनिया गांधी के अंतरिम अध्यक्ष चुने जाने को वक्त पर लिया गया सही फैसला बताया। उन्होंने कहा कि समय की जरूरत के लिहाज से लिया गया यह निर्णय कांग्रेस को नए सिरे से खड़ा करने में मदद करेगा। एआईसीसी के सदस्य शेखर बहुगुणा ने पार्टी के इस फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने से देश भर में सांप्रदायिक ताकतों से लड़ने की पार्टी को ताकत मिलेगी। निवर्तमान जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने सोनिया को अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जताई। प्रदेश प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय, प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी, कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष नफीस अनवर, हसीब अहमद, जावेद उर्फी, फुजैल हाशमी, हरिकेश तिवारी, मनीष मिश्रा, विजय मिश्रा, परवेज सिद्दीकी, गुलरेज अहमद, राजेश राकेश, किसान कांग्रेस के प्रदेश कोआर्डिनेटर सुशील तिवारी, डॉ. सत्या पांडेय, जितेंद्र कुमार ने सोनिया गांधी को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जताई।