फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Congress General Secretary Priyanka Gandhi to visit Prayagraj on February 21

मछुआरों का दर्द सुनने आज घूरपुर के बसवारा गांव जाएंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

Sun, 21 Feb 2021 12:33 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 Feb 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Congress General Secretary Priyanka Gandhi to visit Prayagraj on February 21
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज फिर प्रयागराज पहुंच रही हैं। इस दौरान वह फूलपुर में मछुआरों के गांव बसवारा जाएंगी और उनसे संवाद करेंगी। प्रियंका के आगमन की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रियंका गांधी की सुरक्षा अधिकारी ने शनिवार को एसएसपी से मिलकर सूचना दी और व्यवस्था की रणनीति बनाई। प्रियंका गांधी से मुलाकात के लिए मछुआरा बिरादरी के 70 लोगों की सूची सुरक्षा अधिकारी और पुलिस प्रशासन को सौंपी गई है।

विज्ञापन

Congress General Secretary Priyanka Gandhi to visit Prayagraj on February 21
priyanka - फोटो : अमर उजाला

चार फरवरी 2021 को एडीएम प्रशासन विजय शंकर द्विवेदी की अगुवाई में कई थानों की पुलिस, जल पुलिस और भारी संख्या में पीएसी बल के साथ मोहब्बत गंज के ठाकुरी का पुरवा में टीम द्वारा छापामारी की गई। अवैध खनन कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। अचानक इकट्ठा हो गए लोगों ने टीम पर हमला कर दिया।

कई पुलिसवालों को चोटे आईं। पुलिस द्वारा भी लाठीचार्ज किया गया जिसमें कई लोग चोटिल हुए कई बोए भी तोड़ी गई। इसके बाद इसी तरह घूरपुर के बसवार गांव में भी अवैध खनन रोकने गई टीम द्वारा खनन कार्य कर रहे लोगों के साथ मारपीट और ड्रा तोड़े जाने की घटनाएं हुईं। बाद में बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे तो पुलिस टीम बैकफुट पर आ गई और वापस लौट आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Congress General Secretary Priyanka Gandhi to visit Prayagraj on February 21
prayagraj news : प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : prayagraj

अगले दिन निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद अपने दल बल और कुछ भाजपा नेताओं के साथ गांव पहुंचे तो आक्रोशित लोगों ने उनका विरोध किया और बैरंग वापस भेज दिया। बाद में निषाद पार्टी के लोगों ने मामा भांजे पैचब पर चक्का जाम किया कर दोषी पुलिसकर्मियों और अधिकारियो को दंडित करने की मांग की।उसी दिन अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा की अगुवाई में बसवारा गांव में जनसभा हुई और जुलूस निकाला गया।

अगले दिन इसी तरह से ठाकुरी का पुरवा में लोगों ने जुलूस निकाला। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी, कांग्रेस पार्टी और विभिन्न पार्टी के नेताओं का गांव में आना जाना शुरू है। हर कोई खुद को मजदूरों का सच्चा हितैषी बता कर उन्हें न्याय दिलाने की बात कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed