फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Congress geared up for Phulpur assembly by-election, brainstorming took place over the names of candidates.

Prayagraj : फूलपुर विधानसभा उप चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, प्रत्याशियों के नाम पर हुआ मंथन

Sat, 10 Aug 2024 02:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 10 Aug 2024 02:40 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव के नतीजे के बाद अब देश भर के सियासी रणनीतिकारों की निगाहें उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव पर हैं। प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में से एक फूलपुर को लेकर एनडीए और इंडिया गठबंधन तैयारी में जुट गए हैं।

विज्ञापन
Congress geared up for Phulpur assembly by-election, brainstorming took place over the names of candidates.
कांग्रेस के प्रदेश संगठन मंत्री अनिल यादव का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लोकसभा चुनाव के नतीजे के बाद अब देश भर के सियासी रणनीतिकारों की निगाहें उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव पर हैं। प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में से एक फूलपुर को लेकर एनडीए और इंडिया गठबंधन तैयारी में जुट गए हैं।

विज्ञापन


इस उपचुनाव में लोकसभा की तरह ही बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर होने के अनुमान है। वहीं उपचुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को झूंसी स्थित गेस्ट हाउस में प्रदेश संगठन मंत्री अनिल यादव ने जिला कांग्रेस कमेटी के पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संगठनात्मक बैठक की जिलाध्यक्ष सुरेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे अनिल यादव ने व्यापक विचार विमर्श के बाद फूलपुर उपचुनाव में संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
विज्ञापन









इसके साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री अनिल यादव ने कहा की फूलपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मंशा और भावनाओं को शीर्ष नेतृत्व के समक्ष मजबूती के साथ रखूंगा। कहा की कार्यकर्ताओं की मंशा के साथ हम शीर्ष नेताओं से अनुरोध करेंगे की फूलपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव लड़कर जीत कर सदन पहुचें। यहां जनता और कार्यकर्ता की मजबूत आवाज बन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन











प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पोलिंग स्तर पर तैयारी करने के लिए अभी से जुटने व गांव-गांव जाकर लोगों से जनसंपर्क करने का आवाहन किया। वहीं प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक ने कहा की भाजपा विधयाक के प्रति लोगों में नाराजगी है। जिसका फायदा कांग्रेस को उपचुनाव में मिलेगा। इस दौरान प्रयागराज कांग्रेस के प्रभारी इमरान अंसारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने को कहा। दिनभर चली बैठक में प्रत्यशियों के नाम पर भी रायशुमारी की गई। जिसकी रिपोर्ट भी तैयारी की गई।

बैठक की अध्यक्षता सुरेश यादव और संचालन प्रवक्ता हसीब अहमद ने किया। इस दौरान: सुरेश यादव, मुकुंद तिवारी, विवेकानंद पाठक, संजय तिवारी, हसीब अहमद, रईस अहमद, छोटेलाल पटेल, मनोज पासी, माधुरी, लाल सिंह पटेल, सिद्धनाथ मौर्या, लल्लू मास्टर, सुनील यादव, भानु कुशवाहा, एहतेशाम अहमद, शीश अहमद साहित आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed