फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Congress contest the panchayat elections, the party will field candidates in every seat

पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, पार्टी हर सीट पर उतारेगी प्रत्याशी

Fri, 19 Mar 2021 12:16 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Mar 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Congress contest the panchayat elections, the party will field candidates in every seat
prayagraj news : कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी। - फोटो : prayagraj
पंचायत चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने भी कमर कस ली है। बृहस्पतिवार को जीरो रोड स्थित जिला कार्यालय पर इस संबंध में पदाधिकारियों की बैठक हुई और इसमें चुनाव से संबंधित अहम निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य प्रमोद तिवारी ने की। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों में जोश भी भरा।
विज्ञापन


पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को पूरे दमखम के साथ लड़ेगी। चुनाव में स्थानीय मुद्दों को ही लोगों के बीच रखा जाएगा। साथ ही बेरोजगारी, महंगाई, पेट्रोल व डीजल के मूल्यों में हो रही वृद्धि को प्रमुख मुद्दा बनाया जाएगा। उन्होंने पदाधिकारियों को बताया कि पार्टी पूरे प्रदेश के सभी जिलों में सभी सीटों पर इस बार चुनाव लड़ेगी। इस दौरान उन्होंने यूपी के हालात पर भी चर्चा की। कहा कि प्रदेश में अराजकता फैली हुई है। योगी सरकार जनहित के सभी मोर्चों पर फेल साबित हुई है। कानून व्यवस्था इस कदर ध्वस्त है कि रोजाना हत्या, बलात्कार, लूट की घटनाएं हो रही हैं। बेरोजगारी भी बेतहाशा बढ़ रही है। पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। ऐसी हालत इसके पहले कभी भी नहीं थी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत न्याय पंचायत स्तर पर कमेटियों का गठन कर चुकी है। इससे पार्टी की ताकत बढ़ी है। संचालन संजय तिवारी ने किया। बैठक में शहर नफीस अनवर, यमुनापार के अध्यक्ष अरूण तिवारी, गंगापार अध्यक्ष सुरेश यादव, विजय प्रकाश सुधाकर, सुधाकर तिवारी, मुकुंद तिवारी, हसीब अहमद, खुशनावेदा फारूकी, रामछबीले मिश्रा, तलत अजीम, अनिल पांडेय, रमेश पांडेय, अनीता कुशवाहा, माध्वी राय, मंजू संत, आशीष पांडेय, राजीव द्विवेदी, अल्पना निषाद, बृजेश सिंह, राजीव द्विवेदी, बब्लू खान, विवेक पांडेय, अभिनीत कुशवाहा, अंजुम नाज आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed