{"_id":"6693cc002ec535320c0611e5","slug":"congress-celebrated-the-victory-of-india-alliance-in-the-by-election-burst-crackers-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : उपचुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत का कांग्रेस ने मनाया जश्न, फोड़े गए पटाखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : उपचुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत का कांग्रेस ने मनाया जश्न, फोड़े गए पटाखे
Sun, 14 Jul 2024 06:30 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 14 Jul 2024 06:30 PM IST
सार
प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी और विवेकानंद पाठक ने संयुक्त बयान में कहा की लोकसभा चुनाव में अयोध्या में बीजेपी को जनता ने मुंह तोड़ जवाब दिया था और अब उत्तराखंड के बद्रीनाथ सीट पर विधानसभा उप चुनाव में हार मिली है।
विज्ञापन
उप चुनाव में कांग्रेस की जीत पर खुशी मनाते कांग्रेसी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
लोकसभा चुनाव के बाद सियासी दलों की ये सबसे बड़ी परीक्षा थी, जिसमें इंडिया गठबंधन ने एनडीए को चित्त कर दिया है। 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों ने इंडिया ब्लॉक को खुशी मनाने का बडा मौका दे दिया है। जिसको लेकर रविवार को बालसन चौराहा स्थित नेहरू प्रतिमा पर बड़ी संख्या में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सुरेश यादव के नेतृत्व में जुटे।
विज्ञापन
इस दौरान कांग्रेसजनों ने ढ़ोल, नगाडे बजाकर पटाखे फोडे़ तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और देश की जनता का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पूर्व विधयाक विजय प्रकाश ने कहा की जनता पीएम मोदी की जनविरोधी नीतियों से तंग आ चुकी है और यह जीत जनता की जीत है।
विज्ञापन
प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी और विवेकानंद पाठक ने संयुक्त बयान में कहा की लोकसभा चुनाव में अयोध्या में बीजेपी को जनता ने मुंह तोड़ जवाब दिया था और अब उत्तराखंड के बद्रीनाथ सीट पर विधानसभा उप चुनाव में हार मिली है। जिससे यह साफ हो गया कि अब इस देश में धर्म के नाम पर गुमराह करने वाली राजनीति नहीं चलेगी। पार्टी के जिला शहर कमेटी के प्रवक्ता हसीब अहमद ने कहा की विकास और संविधान बचाने के नाम पर लोगों ने इंडिया एलाइंस को वोट देकर बीजेपी को बड़ा सा देश दिया है। इस मौके पर: पूर्व विधयाक विजय प्रकाश, सुरेश यादव, सुधाकर तिवारी, हरिकेश त्रिपाठी, मुकुंद तिवारी, विवेकानंद पाठक, फुजैल हाश्मी, संजय तिवारी, किशोर वार्ष्णेय, हसीब अहमद, मनोज पासी, लाल सिंह पटेल, विजय यादव, कैफ वारसी, दिनेश सोनी आदि थे।
विज्ञापन