फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Computer operator murder case: After 24 hours, the family agreed, then the body was sent to the PM, one in custody

कंप्यूटर आपरेटर की हत्या का मामला : 24 घंटे बाद माने परिजन, तब पीएम के लिए भेजा गया शव, एक हिरासत में

Thu, 17 Mar 2022 08:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 17 Mar 2022 08:15 PM IST
सार

बुधवार दोपहर में तीन बजे के करीब घटना के बाद परिजनों ने शव उठाने का विरोध कर दिया था। पुलिस अफसरों ने समझाया लेकिन उनका कहना था कि बाहर रहने वाले परिजनों के आने के बाद ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Computer operator murder case: After 24 hours, the family agreed, then the body was sent to the PM, one in custody
Prayagraj News : घटना के बाद मौके पर तैनात पुलिस। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

बेरहमी से मौत के घाट उतारे गए कंप्यूटर ऑपरेटर मंगला प्रसाद पांडेय(40) का शव 24 घंटे बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। पुलिस घटना के बाद से मान-मनौव्वल में लगी रही और बृहस्पतिवार दोपहर बाद परिजन राजी हुए। परिजनों ने मुकदमे की रंजिश में हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए सात नामजद समेत आठ पर केस दर्ज कराया है। इनमें मृतका के पिता के हत्यारोपी लवकुश उर्फ राजा पांडेय का भी नाम शामिल है जो जेल में बंद है। पुलिस अफसरों का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन




बुधवार दोपहर में तीन बजे के करीब घटना के बाद परिजनों ने शव उठाने का विरोध कर दिया था। पुलिस अफसरों ने समझाया लेकिन उनका कहना था कि बाहर रहने वाले परिजनों के आने के बाद ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन





शुक्रवार दोपहर तक सभी परिजन आ गए। परिवारवाले मृतक के पुत्र के  बालिग होने पर नौकरी, मुआवजे, शस्त्र लाइसेंस और परिवार को पुलिस सुरक्षा देने की मांग उठाई। अफसरों ने इस संबंध में उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया, तब जाकर परिजन माने। इसके बाद दोपहर ढाई बजे के करीब शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक आरोपी हिरासत में
मामले में मृतक के भाई विजय पांडेय की तहरीर पर सात को नामजद करते हुए कुल आठ लोगों पर केस दर्ज कराया गया है। इनमें लवकुश पांडेय उर्फ राजा पांडेय, चंद्रमा प्रसाद पांडेय, राहुल द्विवेदी, राजधर द्विवेदी, कमलेश पांडेय, चंद्रशेखर पांडेय, विद्याकांत विश्वकर्मा व वाहन चालक नाम पता अज्ञात शामिल हैं। इनमें से राजा पांडेय मृतक के पिता की हत्या के मामले में ही जेल में निरुद्ध है और इसी मुकदमे में मृतक गवाह था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नामजद आरोपियों में से राजधर द्विवेदी को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 



बाराबंकी आरटीओ में पंजीकृत है क्वालिस
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि घटना में प्रयुक्त क्वालिस गाड़ी बाराबंकी आरटीओ में पंजीकृत है। इसे कई बार बेचा व खरीदा गया है। वाहन का वर्तमान मालिक लखनऊ के चिनहट का है। उससे संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ हुई तो उन्होंने बताया है कि टायर फटने के बाद उन्होंने कुछ लोगों को गाड़ी से उतरकर भागते देखा था। लेकिन बहुत दूर होने की वजह से किसी को पहचाना नहीं जा सका। 

एक दिन पहले मुंगारी टोल प्लाजा से गुजरा था वाहन
पुलिस की जांच पड़ताल में यह बात भी सामने आई है कि हत्या में जिस क्वालिस का प्रयोग हुआ, वह एक दिन पहले मुंगारी टोल प्लाजा से होकर गुजरी थी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने से पता चला है कि क्वालिस रात में टोल प्लाजा से गुजरी। फुटेज के जरिए उसमें सवार लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि नामजद आरोपियों में से कोई टोल प्लाजा से गुजरते वक्त क्वालिस में सवार था या नहीं। 




तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात
उधर घटना को लेकर गांव में व्याप्त तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई है। मृतक के तीन बच्चे हैं जिसमें सबसे बड़ी बेटी श्वेता (16), पुत्र प्रियांशु (14) व आशु (12) है। पत्नी बबिता व बच्चों का को रो-रोकर बुरा हाल है।




एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। घटना के संबंध में कुछ अहम क्लू मिले हैं। जल्द ही हत्यारे गिरफ्तार किए जाएंगे। - अजय कुमार, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed