{"_id":"6a973237ff08fa56400c00e7","slug":"complaints-about-not-receiving-rations-at-the-farmers-mahapanchayat-allahabad-news-c-417-1-ggp1024-9134-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: किसान महापंचायत में राशन न मिलने की शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: किसान महापंचायत में राशन न मिलने की शिकायतें
Wed, 02 Sep 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
किसान महापंचायत में सुनी गई शिकायतें
भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) ने मंगलवार को ग्राम घीनपुर के मोहन का पूरा में महापंचायत आयोजित की। इसमें ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। महापंचायत में कोटेदार द्वारा अंगूठा लगवाने के बाद राशन न देने की सर्वाधिक शिकायतें सामने आईं। ग्रामीणों ने सड़क, खड़ंजा, नाली, आवास और राशन कार्ड से जुड़ी समस्याएं भी बताईं।
यूनियन ने मऊआइमा के बीडीओ सुभाष चंद्र को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की। बीडीओ ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। महापंचायत में मंडल अध्यक्ष बब्लू दुबे, युवा जिला अध्यक्ष खुर्शीद आलम सहित कई पदाधिकारी और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। शिकायतकर्ताओं में अवधेश सिंह, नीलम, सीताराम, राहुल और इतिहास जैसे ग्रामीण शामिल थे, जिन्होंने राशन संबंधी ज्ञापन सौंपा।