फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Complaint of encroachment on Nazul land worth Rs 100 crore, investigation ordered

Prayagraj : सौ करोड़ की नजूल भूमि पर कब्जे की शिकायत, जांच के आदेश

Thu, 18 Sep 2025 04:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 18 Sep 2025 04:05 PM IST
सार

सिविल लाइंस में नजूल की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर जिला प्रशासन ने जांच शुरू करा दी है। एडीएम नजूल संजय पांडेय ने प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) के सचिव को पत्र लिखकर मामले की स्थलीय जांच कराके स्थिति से अवगत कराने के लिए कहा है।

विज्ञापन
Complaint of encroachment on Nazul land worth Rs 100 crore, investigation ordered
नजूल भूमि। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइंस में नजूल की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर जिला प्रशासन ने जांच शुरू करा दी है। एडीएम नजूल संजय पांडेय ने प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) के सचिव को पत्र लिखकर मामले की स्थलीय जांच कराके स्थिति से अवगत कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन


जनता दर्शन में शिकायत आई थी कि नजूल भूखंड संख्या जेड सिविल स्टेशन पर कुछ लोग अवैध कब्जा कर निर्माण करा रहे हैं। एडीएम नजूल की ओर से पीडीए के सचिव को लिखे पत्र में बताया गया है कि स्मृति गुप्ता की शिकायत के अनुसार कुछ लोग नजूल भखंड पर अवैध रूप से खरीद-फरोख्त कर उस पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण करा रहे हैं।
विज्ञापन


एडीएम नजूल ने कहा है कि भूखंड की स्थलीय जांच करा लें। बिना फ्रीहोल्ड कराए एवं पीडीए से मानचित्र स्वीकृत कराए बगैर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण किया जा रहा है तो उसे संबंधित जोनल अफसर को बिल्डिंग बायलॉज एक्ट-1973 के तहत कार्यवाही किए जाने के लिए तत्कालन निर्देशित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम नजूल संजय पांडेय ने बताया कि 12 हजार वर्ग मीटर नजूल भूंखड का 500 से 600 वर्ग मीटर हिस्सा फ्रीहोल्ड हो चुका है। भूंखड की लीज वर्ष 1959 में समाप्त हो चुकी है। जनसुनवाई के दौरान संबंधित नजूल भूंखड पर अवैध कब्जा कर निर्माण की शिकायत आई थी जिसकी जांच कराई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed