{"_id":"6310bf9ab3b7fb65805ef9ba","slug":"complainant-drank-poison-in-adg-office-hospitalized-in-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : पुलिस कर रही परेशान...यह कहकर युवक ने एडीजी दफ्तर में पी लिया जहर, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : पुलिस कर रही परेशान...यह कहकर युवक ने एडीजी दफ्तर में पी लिया जहर, हालत गंभीर
Thu, 01 Sep 2022 09:48 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 01 Sep 2022 09:48 PM IST
सार
सोरांव का रहने वाला गौरव पटेल (24) बृहस्पतिवार को फरियाद लेकर एडीजी दफ्तर पहुंचा था। गौरव पटेल ने कार्यालय परिसर में वीडियो बनाते हुए बताया कि उसे बड़गांव चौकी इंचार्ज और इंस्पेक्टर सोरांव परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन
Prayagraj News : एडीजी आफिस में युवक के द्वारा जहर पीने की वायरल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिविल लाइंस में पुराने पीएचक्यू स्थित एडीजी कार्यालय परिसर में बृहस्पतिवार की शाम एक फरियादी ने जहर पी लिया। उसने वीडियो बनाकर उत्पीड़न का आरोप लगाया। पुलिस ने उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक के खिलाफ तीन थानों में 13 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
सोरांव का रहने वाला गौरव पटेल (24) बृहस्पतिवार को फरियाद लेकर एडीजी दफ्तर पहुंचा था। गौरव पटेल ने कार्यालय परिसर में वीडियो बनाते हुए बताया कि उसे बड़गांव चौकी इंचार्ज और इंस्पेक्टर सोरांव परेशान कर रहे हैं। आए दिन उसके घर पर पुलिस भेजकर उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। इसी कारण वह आत्महत्या करने जा रहा है।
विज्ञापन
इसके बाद उसने बोतल से जहर पीते हुए वीडियो बनाया और वहीं गिर पड़ा। यह देखकर वहां हड़कंप मच गया। तुरंत सिविल लाइंस पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने उसे पहले बेली में भर्ती कराया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे एसआरएन रिफर कर दिया गया। इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है कि वह एडीजी से मिला था कि नहीं।
विज्ञापन
इस बारे में एसपी सिटी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि गौरव पटेल सोरांव थाने का टॉप टेन अपराधी है। उसके खिलाफ थरवई, फूलपुर और सोरांव में लूट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर समेत 13 मुकदमे दर्ज हैं। उसने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कोई कीटनाशक पी लिया है। फिलहाल उसे हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।