फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Competitors Prime Minister , the Home Minister wrote blood letters

प्रतियोगियों ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री को लिखा रक्त पत्र

Sat, 11 Jun 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 11 Jun 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Competitors Prime Minister , the Home Minister wrote blood letters
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
लोक सेवा आयोग की भर्तियाें की सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रतियोगियों ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह लको रक्त से पत्र लिखा। कुल 51 प्रतियोगियाें ने डाक से इन दोनों नेताओं को पत्र भेजा। उनमें सबसे अधिक गुस्सा गृहमंत्री को लेकर रहा। सुभाष चौराहे पर जुटे प्रतियोगियों का कहना था कि गृहमंत्री ने दो साल पहले युवाओं से आयोग की भर्तियों की सीबीआई जांच का वादा किया था। राजनाथ अब वादा पूरा करने के लिए सकारात्मक कदम उठाएं। मांग नहीं माने जाने पर उन्होंने दोनों नेताओं के कार्यक्रम के विरोध के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के खिलाफ अभियान चलाने की घोषणा की।
विज्ञापन


आयोग की भर्तियों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रतियोगी लंबे समय से आंदोलनरत हैं। हाईकोर्ट में उन्होंने याचिका भी दाखिल कर रखी है। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले सुभाष चौराहा पर एकत्रित युवाओं का कहना था कि राजनाथ सिंह ने दो साल पहले वादा किया था कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनी तो आयोग में व्याप्त अनियमितता और भर्तियों की सीबीआई जांच कराई जाएगी। उनका कहना था कि यदि भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान उनकी मांग पर ठोस कदम नहीं उठाया गया तो वे गृहमंत्री और भाजपा के खिलाफ अभियान चलाएंगे। खून से पत्र लिखने वालों में सावन कुमार दुबे, हाशिम रिजवी, प्रथम श्रीवास्तव, अवनीश पांडेय, बंटी सिंह, अमलेंदु सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा की ओर से भी आयोग की पीसीएस-2016 प्रारंभिक परीक्षा निरस्त कराने की मांग को लेकर अभियान चलाया गया। उन्होंने 2013 से अब तक की भर्तियों की सीबीआई जांच की भी मांग की। बैठक में निर्णय लिया गया कि भाजपा के वरिष्ठ नेताआें के माध्यम से मांगों का ज्ञापन प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को सौंपा जाएगा। 13 जून को प्रतियोगी इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन पर मुंह पर सफेद पट्टी बांधकर प्रदर्शन करेंगे। मांग नहीं माने जाने पर उन्हाेंने विधानसभा चुनाव में भाजपा और सपा के विरोध की घोषणा की। अभियान और बैठक में कौशल सिंह, मनोज सिंह, अभिषेक कुमार, लालजी द्विवेदी, अनुज कुमार त्रिपाठी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ की अध्यक्ष ऋचा सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर वार्ता और ज्ञापन सौंपने के लिए समय मांगा है। भाजपा के दो दिनी राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रधानमंत्री शामिल होंगे। वह रैली को भी संबोधित करेंगे। ऋचा ने उसी दौरान वार्ता के लिए समय मांगा है। उन्होंने विश्वविद्यालय की समस्याओं पर ज्ञापन तैयार किया है। उसे भी प्रधानमंत्री को सौपेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed