फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Competitors from UPPSC Chairman Prabhat Kumar

यूपीपीएससी अध्यक्ष प्रभात कुमार से मिले प्रतियोगी

Wed, 10 Jul 2019 10:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Competitors from UPPSC Chairman Prabhat Kumar
Competitors from UPPSC Chairman Prabhat Kumar - फोटो : CITY DESK
जेई भर्ती परीक्षा-2013 का परिणाम 15 अगस्त तक
विज्ञापन

0 यूपीपीएससी अध्यक्ष ने प्रतियोगी छात्रों से सीधे मिल जानीं समस्याएं
0 छात्रों की व्यक्तिगत समस्याओं पर सीधे संबंधित अधिकारी को फोन कर मांगी रिपोर्ट
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रभात कुमार ने बुधवार को अभ्यर्थियों से सीधी मुलाकात कर उनके मन में उम्मीद की एक नई किरण जगा दी। प्रभात कुमार ने आयोग में पदभार ग्रहण करने केसाथ ही प्रतियोगी छात्रों की समस्याओं के निस्तारण के लिए उनसे सीधे संवाद की बात कही थी। अपने किए गए वादे के अनुरूप लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष ने छात्रों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण में रुचि दिखाई।
प्राविधिक शिक्षा विभाग में प्रवक्ता केपद पर चयनित अरविंद कुमार हों अथवा जेई परीक्षा-2013 के परिणाम जारी करने की मांग करने पहुंचे प्रतियोगी रहे हों, आयोग अध्यक्ष ने सबकी समस्या सुनी और उसके निस्तारण की बात कही। आयोग अध्यक्ष ने वर्षों से लंबित जेई भर्ती परीक्षा-2013 का परिणाम 15 अगस्त तक घोषित करने के साथ साल के अंत तक भर्ती परीक्षा पूरी करने की बात कही। साथ ही पर्यटन अधिकारी के परिणाम में धांधली की शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया। पीसीएस-2017 के मामले में भी प्रतियोगी आयोग अध्यक्ष से मिले।
विज्ञापन

साल के अंत तक जेई परीक्षा के अभ्यर्थियों को मिलेगी नौकरी
आयोग अध्यक्ष से मिलने पहुंचे जेई परीक्षा-2013 के प्रतियोगियों ने परीक्षा के तीन वर्ष बाद भी परिणाम घोषित नहीं होने की शिकायत की। परीक्षार्थियों ने बताया कि जेई परीक्षा 2013 में तीन हजार से अधिक पदों के लिए आयोग की ओर से 22 एवं 23 मई 2016 को लिखित परीक्षा ली गई थी। परीक्षा के तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी परिणाम घोषित नहीं किया गया। इस मामले को आयोग अध्यक्ष ने गंभीरता से सुना और कहा कि 15 अगस्त तक हर हाल में लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि दो महीने में साक्षात्कार पूरा करके साल के अंत तक सफल अभ्यर्थियों को नौकरी दे दी जाएगी। जेई परीक्षा के प्रतियोगियों का नेतृत्व नसीम अहमद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राविधिक शिक्षा में चयनित अरविंद की शिकायत पर डीएम को किया फोन
0 देवरिया से आए अरविंद कुमार के लिए आयोग के अध्यक्ष मसीहा बनकर सामने आए। अरविंद ने आयोग अध्यक्ष से बताया कि उसका चयन प्राविधिक शिक्षा विभाग में प्रवक्ता के पद पर हुआ है, उसके साथ के सभी चयनितों को ज्वाइनिंग मिल गई है, जिले से उसका सत्यापन फंसा होने से उसे नियुक्ति नहीं पा रही है। इस बात पर आयोग अध्यक्ष ने तत्काल डीएम देवरिया को फोन करके चयनित अभ्यर्थी के सत्यापन के बारे में जानकारी मांगी और तत्काल उसे पूरा करने को कहा।
पर्यटन अधिकारी के परिणाम गड़बड़ी की शिकायत, जांच का आश्वासन
0 आयोग अध्यक्ष से मिलने पहुंचे पंकज आनंद ने पर्यटन अधिकारी के परिणाम में गड़बड़ी की शिकायत की। उन्होंने कहा पूरे परिणाम में गड़बड़ी हुई है। अभ्यर्थी की बात को ध्यान से सुनने के बाद आयोग अध्यक्ष ने कहा कि वह पूरे मामले की जांच करवाएंगे।
एलटी ग्रेड प्रतियोगी आयोग अध्यक्ष से मिले
0 आयोग अध्यक्ष से मिलने के लिए मेल करने के बाद भी एलटी ग्रेड परीक्षार्थियों को समय नहीं दिया गया। आयोग की ओर से समय नहीं दिए जाने से नाराज एलटी ग्रेड प्रतियोगी मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष से मिलने के लिए आयोग पहुंचकर आग्र्रह किया। एलटी ग्रेड प्रतियोगियों की मांग पर आयोग के अध्यक्ष ने मिलने की मांग स्वीकार कर ली। एलटी ग्रेड प्रतियोगी विक्की खान, शेर सिंह, अनुघ्या द्विवेदी ने आयोग अध्यक्ष से अपनी बात रखी। उन्होंने एलटी ग्रेड परीक्षा निरस्त नहीं करने की मांग की, विक्की खान का दावा था कि आयोग अध्यक्ष ने कहा कि परीक्षा निरस्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होते ही परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

00
स्टॉफ नर्स के अभ्यर्थी आयोग अध्यक्ष नहीं मिल पाए
0 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष प्रभात कुमार से मिलने पहुंचे स्टॉफ नर्स परीक्षा के प्रतियोगियों को निराशा हाथ लगी। प्रदेश के दूर-दराज के इलाकों से आए प्रतियोगी पूरे दिन आयोग में जमे रहे, इसके बाद भी उन्हें मिलने का मौका नहीं मिल सका। इन प्रतियोगियों का कहना था कि उन्होंने मेल भेजकर अध्यक्ष से मिलने की अनुमति मांगी थी, इसके बाद भी उन्हें मौका नहीं मिला। आयोग अध्यक्ष से मिलने के लिए मथुरा से अंजू कुमारी और मुरादाबाद से रोमा फेज पहुंची। उन्होंने कहा कि आखिर में हम अपनी बात आयोग अध्यक्ष तक कैसे पहुंचाएं। मायूस होकर वापस होने वालों में शुभम राय सहित कई अन्य प्रतियोगी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed