फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   competitor students body found fear of murder

प्रतियोगी छात्र का शव मिला, हत्या की आशंका

Sat, 21 Mar 2020 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
competitor students body found fear of murder
अतरसुइया में रहने वाले प्रतियोगी छात्र शुभम द्विवेदी की शुक्रवार को संदिग्ध हाल में मौत हो गई। उसका शव बरगदघाट पर मिला। शव की हालत देखने के बाद हत्या की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच शुरू की जा रही है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जनपद में चितरंगीबरधी गांव निवासी शुभम (24) पुत्र विनय कुमार द्विवेदी दो भाइयों में बड़ा था। सात माह पहले वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शहर आया और अतरसुइया के मीरापुर निवासी राकेश कुमार सिंह के घर किराए का कमरा लेकर रहने लगा। शुक्रवार सुबह बरगद घाट पर युवक का शव स्थानीय लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की जेब से मिले कागजात के जरिए उसके परिजनों से संपर्क किया तो पहचान हुई। खबर मिलने पर मकानमालिक भी पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उसके सिर में चोट के निशान मिले हैं। जिससे हत्या की भी आशंका जताई जा रही है। उधर देरशाम परिवार के लोग भी आ गए। पोस्टमार्टम के बाद उन्होंने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर पुलिस यही कहती रही कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed