{"_id":"646721cfa9d26748050503c5","slug":"company-bagh-murder-case-husband-interrogated-list-of-suspects-made-on-the-basis-of-call-details-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी बाग में हत्या का मामला : पति से हुई पूछताछ, काल डीटेल्स के आधार पर बनाई गई संदिग्धों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी बाग में हत्या का मामला : पति से हुई पूछताछ, काल डीटेल्स के आधार पर बनाई गई संदिग्धों की सूची
Fri, 19 May 2023 12:44 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 19 May 2023 12:44 PM IST
सार
कंपनी बाग में इरम सिद्दीकी की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति से पूछताछ की गई। इरम के मोबाइल कॉल डीटेल्स के आधार पर संदिग्धों की सूची बनाई गई है। जल्द ही संदिग्धों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
इरम सिद्दीकी। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कंपनी बाग में इरम सिद्दीकी की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति से पूछताछ की गई। इरम के मोबाइल कॉल डीटेल्स के आधार पर संदिग्धों की सूची बनाई गई है। जल्द ही संदिग्धों से पूछताछ की जाएगी। पुलिस अब तक कंपनी बाग के कर्मचारियों से पूछताछ कर चुकी है। मजार के मुख्य मुजावर समेत दो लोगों से हिरासत में पूछताछ की जा रही है। अतरसुइया के मालवीय नगर की रहने वाली इरम सिद्दीकी (32) शनिवार को अपने बेटे को स्कूल छोड़ने आई थी।
विज्ञापन
बेटे को स्कूल छोड़ने के बाद वह कंपनी बाग स्थित मजार पहुंची। जहां उसकी ईट पत्थर से कूंचकर हत्या कर दी गई। इरम के पति सहान जमेशदपुर में नौकरी करता है। घटना के बाद वह यहां आ गया। इरम के पति से पुलिस ने लंबी पूछताछ की। इसके अलावा शक के दायरे में आए मुजावर तथा एक अन्य संदिग्ध को हिरासत में रखकर पूछताछ की जा रही है। इरम के मोबाइल कॉल डीटेल्स के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की सूची तैयार की गई है। जल्द ही सभी संदिग्धों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन