फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Company absconded with Rs 1.5 crore from investors report filed against eight in Shahganj

Prayagraj News : निवेशकों के डेढ़ करोड़ रुपये लेकर कंपनी फरार, शाहगंज में आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 29 Dec 2022 08:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 29 Dec 2022 08:50 PM IST
सार

शाहगंज में कुछ साल पहले संस्थान दफ्तर खोला था। इसके बाद इसी दफ्तर में और अगल-बगल संस्थान की आठ कंपनियों के दफ्तर भी खोले गए। इन कंपनियों के कर्मचारियों ने जिले में तमाम लोगों को ज्यादा ब्याज का लालच देकर विभिन्न स्कीमों में पैसे लगवाने शुरू किए।

विज्ञापन
Company absconded with Rs 1.5 crore from investors report filed against eight in Shahganj
Fraud - फोटो : Istock

विस्तार

शाहगंज के लीडर रोड स्थित टोगो स्वास्थ्य एवं जन कल्याण संस्थान ने अपनी आठ अलग-अलग कंपनियों के जरिये निवेशकों से करोड़ों रुपये जमा कराए। जब ब्याज के साथ रकम वापस करने का समय आया तो कंपनियों के दफ्तर पर ताले लटकते मिले। अब तक 14 भुक्तभोगियों ने संस्थान के पदाधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इनके 14 लोगों के करीब एक करोड़ 50 लाख रुपये कंपनी की विभिन्न स्कीमों में जमा हैं। इसी तरह अन्य निवेशकों के पैसे भी कंपनियों में जमा हैं। पुलिस संस्थान के मुखिया मुंबई निवासी पृथ्वी पाल सिंह सेठी समेत आठ की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


शाहगंज में कुछ साल पहले संस्थान दफ्तर खोला था। इसके बाद इसी दफ्तर में और अगल-बगल संस्थान की आठ कंपनियों के दफ्तर भी खोले गए। इन कंपनियों के कर्मचारियों ने जिले में तमाम लोगों को ज्यादा ब्याज का लालच देकर विभिन्न स्कीमों में पैसे लगवाने शुरू किए। लोगों से बताया जाता कि बैंक जितना एक साल में ब्याज देता है, उससे ज्यादा वे एक महीने में देंगे, लेकिन कुछ समय बाद।

विज्ञापन

तमाम लोग इस झांसे में आ गए। लोगों ने करोड़ों रुपये विभिन्न स्कीमों में लगा दिए, लेकिन कंपनी ने किसी को एक पैसा वापस नहीं किया। पहले तो कंपनी के कर्मचारी तमाम बहाने बनाते रहे। कुछ समय बाद उन लोगों ने फोन उठाने बंद कर दिए। लोग जब संस्थान के दफ्तर पहुंचे तो वहां ताला लटकता मिला। संस्थान की अन्य कंपनियों के दफ्तर भी बंद मिले। इसके बाद भुक्तभोगियों को आशंका हुई। उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। इस बीच संस्थान के कुछ कर्मचारियों ने भुक्तभोगियों को जान से मारने की धमकी भी दी। 

निवेशकों में शामिल राम लखन पाल तथा 13 अन्य भुक्तभोगियों ने शाहगंज थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पृथ्वी पाल समेत आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसओ शाहगंज ने बताया कि पुलिस संस्थान के लीडर रोड स्थित दफ्तर गई थी। वहां ताला लगा मिला। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ठगी के शिकार 

1-राम लखन पाल 10 लाख रुपये 
2-शिवशंकर द्विवेदी 15 लाख रुपये 
3-पुरुषोत्तम कुशवाहा 1 लाख 94 हजार रुपये 
4-राम अक्षयवर मौर्य 18 लाख 64 हजार रुपये 
5-अनिल कुमार 37 लाख 13 हजार रुपये 
6-राम नरेश वर्मा 2 लाख 77 हजार रुपये 
7-शशिकांत गौतम 20 हजार 
8-सुनील कुमार शुक्ला 10 लाख 35 हजार रुपये 
9-राकेश मौर्या 10 लाख 77 हजार रुपये 
10-राम मिलन कुशवाहा 1 लाख 50 हजार रुपये 
11-श्रीमती कमला देवी 10 लाख 30 हजार रुपये 
12- श्याम कुशवाहा 15 लाख रुपये 
13- देवीदीन प्रजापति 16 लाख 55 हजार रुपये 

14-जगदीश चंद्र 3 लाख 38 हजार रुपये

विज्ञापन

कंपनी के पदाधिकारी 
1-पृथ्वी पाल सिंह सेठी, जोगेश्वरी वेस्ट, मुंबई 
2-अवधूत मंडल, बर्दवान, पश्चिम बंगाल
3-अमित मिश्रा, स्ट्रेची रोड, सिविल लाइंस 
4-अजय कुशवाहा, एडीए कालोनी नैनी
5-राम सजीवन मौर्या, एडीए कालोनी नैनी
6-गुलाब शंकर कुशवाहा, गंगा नगर राजापुर
7-राम आसरे प्रजापति, ललौली, फतेहपुर
8-सुरेंद्र कुमार कुशवाहा, झूंसी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed