{"_id":"6a627cf46618c30fb3062040","slug":"commuters-inconvenienced-due-to-collapsed-culvert-allahabad-news-c-3-1-hld1039-935455-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पुलिया ध्वस्त होने से राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पुलिया ध्वस्त होने से राहगीर परेशान
Fri, 24 Jul 2026 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
फोटो कैप्शन: मांडा क्षेत्र स्थित ढिलिया मार्ग पर टूटी हुई पुलिया।
दिघिया-ढिलिया मार्ग पर बरहा कला नाले की जर्जर पुलिया बीते 29 मई को ढह गई, जिससे ढिलिया, मसौली, चपरलता, जफरा, ढेबरा समेत आसपास के गांवों का संपर्क टूट गया। महीनों से मरम्मत की गुहार के बावजूद जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते मरम्मत नहीं हो सकी है।
पुलिया टूटने से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को झेलनी पड़ रही है। छात्र अब जान जोखिम में डालकर नाले से होकर स्कूल पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों में मनोज यादव व रोशन लाल ने चेतावनी दी है कि बरसात में बड़ा हादसा हो सकता है। पीडब्ल्यूडी के जेई सत्यवीर सिंह ने बताया कि निर्माण की कार्ययोजना तैयार है और जल्द ही पुलिया का निर्माण शुरू कराया जाएगा, ताकि आवागमन बहाल हो सके।