फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   commissoin chairman did mot meet lt grade front

एलटी ग्रेड मोर्चा से नहीं मिले आयोग के अध्यक्ष

Thu, 19 Mar 2020 12:34 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
commissoin chairman did mot meet lt grade front
एलटी ग्रेड मोर्चा से नहीं मिले आयोग अध्यक्ष
विज्ञापन

एलटी ग्रेड सामाजिक विज्ञान और हिंदी का परिणाम घोषित करने की मांग को लेकर एलटी समर्थक मोर्चा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का परिणाम घोषित होने तक प्रतिदिन दरवाजा खटखटाएंगे। एलटी समर्थक मोर्चा बुधवार को आयोग अध्यक्ष से मिलने पहुंचा, मिलने के लिए समय मांगने पर आयोग की ओर से बताया गया कि कोरोना वायरस के खतरे के चलते आयोग अध्यक्ष से नहीं मिल सकते। आयोग अध्यक्ष की ओर से मिलने से मना कर देने के बाद एलटी समर्थक मोर्चा ने घोषणा की है कि परिणाम की घोषणा होने और मुलाकात होने तक हम लोग प्रतिदिन आयोग पहुंचेंगे। एलटी ग्रेड मोर्चा के अनिल उपाध्याय, विक्की खान आदि का कहना है कि आयोग अध्यक्ष कोरोना का बहाना बनाकर सामाजिक विज्ञान और हिंदी का परिणाम घोषित करने से बच रहे हैं। प्रतियोगी छात्रों का कहना है कि आयोग की वादाखिलाफी को लेकर वह बृहस्पतिवार को भी आयोग जाएंगे।
जीआईसी प्रवक्ता केलिए साक्षात्कार 25, 26 मार्च को
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवक्ता अर्थशास्त्र एवं भूगोल का साक्षात्कार क्रमश: 25 एवं 26 मार्च को होगा। आयोग केसचिव की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि स्क्रीनिंग परीक्षा में सफल अभ्यर्थी तय कार्यक्रम के अनुसार साक्षात्कार के लिए प्रात: नौ बजे आयोग के यमुना भवन में पहुंचें।
विज्ञापन

आयोग में चल रहे साक्षात्कार स्थगित करने की मांग
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग कर्मचारी, अधिकारी संघ ने कोरोना के खतरे को देखते हुए आयोग में चल रहे साक्षात्कार स्थगित करने की मांग की है। संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार की ओर से आयोग अध्यक्ष को दिए ज्ञापन में आयोग में चल रहे सभी साक्षात्कार रोकने और खतरा कम होने तक नए कार्यक्रम नहीं घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed