फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Commissionerate will open in PHQ, seven offices including ADG-IG will be shifted

प्रयागराज : पीएचक्यू में खुलेगा कमिश्नरेट, एडीजी-आईजी समेत सात दफ्तर होंगे शिफ्ट

Fri, 28 Jul 2023 01:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 28 Jul 2023 01:01 PM IST
सार

पुलिस कमिश्नरेट जल्द ही पीएचक्यू में शिफ्ट हो जाएगा। पुलिस महानिदेशक ने प्रयागराज जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर को लिखे पत्र में पीएचक्यू के पुराने हेरिटेज भवन में कमिश्नरेट स्थापित करने के लिए कहा है। डीजीपी ने कहा है कि पुलिस कमिश्नरेट का कार्य सीधे जनता से जुड़ा है।

विज्ञापन
Commissionerate will open in PHQ, seven offices including ADG-IG will be shifted
पुलिस हेडक्वार्टर प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नए कमिश्नरेट के संचालन के लिए भवन की तलाश पूरी कर ली गई है। धरोहर के रूप में संरक्षित उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय के पुराने भवन में प्रयागराज का कमिश्नरेट संचालित होगा। एजी ऑफिस के पास पुराने पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) भवन में कमिश्नरेट खोलने का आदेश डीजीपी विजय कुमार ने जारी कर दिया है। इसी केे साथ नए कमिश्नरेट भवन के कार्यालयों के आवंटन और निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुराने पीएचक्यू भवन में कमिश्नरेट की स्थापना किए जाने से वहां पहले से संचालित सात दफ्तरों को दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नरेट जल्द ही पीएचक्यू में शिफ्ट हो जाएगा। पुलिस महानिदेशक ने प्रयागराज जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर को लिखे पत्र में पीएचक्यू के पुराने हेरिटेज भवन में कमिश्नरेट स्थापित करने के लिए कहा है। डीजीपी ने कहा है कि पुलिस कमिश्नरेट का कार्य सीधे जनता से जुड़ा है। वहां जनता के अलावा अधिवक्ताओं और महानुभावों का बराबर आवागमन होता रहता है। ऐसी स्थिति में पुलिस कमिश्नरेट को पीएचक्यू के पुराने भवन के भूतल पर स्थापित किया जाए।

विज्ञापन

साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि पुलिस मुख्यालय के इस भवन में मौजूदा समय जितनी भी यूनिट्स स्थापित हैं, उन्हें कमिश्नरेट के दफ्तरों की स्थापना से संबंधित जरूरतें पूरी होने के बाद ही वहां स्थान दिया जाए। अन्यथा नियमानुसार अन्यत्र स्थानांतरित करा दिया जाए। इस भवन में कमिश्नरेट के कार्यालयों की स्थापना के दौरान किसी भी तरह की छेड़छाड़ न करने की भी हिदायत दी गई है। कहा गया है कि यह भवन धरोहर के तौर पर संरक्षित है।

1834 में निर्मित इस भवन में पत्थरों केे पिलर, दीवारें और छतें मेहराबदार हैं। ऐसे में इस भवन के स्थायित्व और सुरक्षा की दृष्टि से इसकी मूल दीवारों, छतों में किसी तरह की तोड़फोड़ तथा संरचना में किसी तरह का परिवर्तन नहीं किया जाएगा। डीजीपी का पत्र मिलने के साथ ही कमिश्नरेट को 189 वर्ष पुराने भवन में स्थानांतरित करने के लिए काम शुरू करा दिया गया है।

अपर पुलिस कमिश्नर समेत कई दफ्तर होंगे स्थानांतरित

प्रयागराज। पुलिस कमिश्नर अभी अपने आवास में ही बैठकर कमिश्नरेट का कामकाज देख रहे हैं। अपर पुलिस कमिश्नर का कार्यालय पुराने एसएसपी भवन में संचालित है। इसके अलावा डीसीपी यमुनापार, डीसीपी गंगापार,एसीपी चतुर्थ और एसीपी पंचम के कार्यालय संचालित हैं। इन दफ्तरों को पीएचक्यू के पुराने भवन में जल्द ही शिफ्ट करा दिया जाएगा।

पीएचक्यू भवन में संचालित होने वाले कार्यालय
एडीजी प्रयागराज जोन, आईजी पीएसी पूर्वी जोन, एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना इकाई, एसपी सतर्कता अधिष्ठान(बिजिलेंस), एसपी सीबीसीआईडी, एटीएस, एसटीएफ के अलावा लीगल सेल यूपी पुलिस मुख्यालय दफ्तर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed