फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Commissioner and DM reached the parade to take stock of the preparations for PM's program

पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने परेड पहुंचे कमिश्नर और डीएम

Sun, 12 Dec 2021 10:33 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Commissioner and DM reached the parade to take stock of the preparations for PM's program
पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने को परेड पहुंचे कमिश्नर और डीएम
विज्ञापन

0 परेड में तीन बड़े पंडाल लगाने की चर्चा, ट्रैफिक प्लान और वाहन पार्किंग को लेकर अफसरों में हुआ मंथन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। परेड मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 दिसंबर को होने वाले संभावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कमिश्नर संजय गोयल और डीएम संजय खत्री ने रविवार को वहां निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अफसरों ने परेड मैदान में पंडाल की साइज, वाहन पार्किंग, ट्रैफिक प्लान को लेकर अफसरों और कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से बात की।

बताया जा रहा है कि परेड मैदान में जर्मन हैंगर तकनीक के तीन बड़े पंडाल लगाए जाएंगे। कहा गया है कि पंडाल में प्रकाश की उचित व्यवस्था हो, ताकि अगर शाम भी हो जाए तो वहां पर्याप्त उजाला रहे। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में प्रदेश भर के सभी 75 जिलों से ढाई लाख के आसपास महिलाएं प्रयागराज आएंगी। इन महिलाओं के बैठने का क्रम क्या होगा और उनके यहां आगमन- प्रस्थान और ठहरने की क्या व्यवस्था रहेगी उसके बारे में भी चर्चा हुई। दरअसल प्रदेश के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, शामली, अलीगढ़, मथुरा, बरेली, गाजियाबाद, बुलंदशहर, नोएडा, हाथरस, आगरा समेत कई जिले ऐसे हैं जहां से महिलाएं एक दिन पहले रोडवेज बसों से यहां लाई जा सकती हैं। चर्चा यह भी है कि इन महिलाओं को मेला क्षेत्र मेें स्विज कॉटेज बनाकर ठहराया जाएगा। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी इसी सप्ताह कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed