{"_id":"6ada7556b92733823f0ec0ca","slug":"commission-ready-for-selection-process-now-awaiting-requisitions-allahabad-news-c-3-ald1024-1002621-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: चयन के लिए आयोग तैयार, अब अधियाचन का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: चयन के लिए आयोग तैयार, अब अधियाचन का इंतजार
विज्ञापन
प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती के लिए संशोधित अर्हता की सूची शासन स्तर से जारी कर दी गई है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय अब संशोधित अधियाचन तैयार कर रहा है और जल्द ही उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेजेगा।
चयन आयोग भी इसकी तैयारी में है सिर्फ अधियाचन आने का इंतजार है। इन्हीं सभी मुद्दों के लेकर उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में बृहस्पतिवार को बैठक आयोजित हुई। बैठक में आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुमार वर्चुअल मोड में उपस्थित रहे। बैठक में आगामी दिनों में होने वाली अहम परीक्षाओं व साक्षात्कार से जुड़े मामलों पर चर्चा हुई।
दरआसल, दो दिनों पहले ही शासन की ओर से चयन आयोग को पत्र भेजा गया है जिसमें कहा गया है कि शीघ्र ही उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) करा ली जाए।
विज्ञापन
यह आदेश टीजीटी के अभ्यर्थियों को टीईटी कराए जाने के उद्देश्य से जारी किया गया है। उम्मीद है कि टीजीटी व टीईटी के लिए चयन आयोग बिना देरी किये आवेदन के लिए डेट घोषित कर सकता है। चयन आयोग की बैठक में सभी सदस्य, सचिव, उपसचिव आदि उपस्थित रहे।