फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Commercial tax department raided, seized 75 tonnes of iron

वाणिज्य कर विभाग ने मारा छापा, सीज किया 75 टन लोहा

Sat, 31 Jul 2021 01:08 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 31 Jul 2021 01:08 AM IST
सार

  • मऊआइमा में हुई कार्रवाई, 11 लाख रुपये का लिया जाएगा जुर्माना 

विज्ञापन
Commercial tax department raided, seized 75 tonnes of iron
सरिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाणिज्य कर विभाग की एसआईबी टीम ने शुक्रवार को मऊआइमा स्थित लोहे की एक फर्म में छापा मारा। विभाग की टीम द्वारा अचानक की गई इस कार्रवाई से वहां हड़कंप मच गया। इस दौरान फर्म का निरीक्षण करने के साथ ही वहां लोहे से जुड़ी खरीद फरोख्त की फाइलें देखी गईं। अनियमितता पाए जाने पर वहां फर्म में रखा 75 टन लोहा सीज कर लिया गया। इस दौरान फर्म संचालक पर 11 लाख रुपये का जुर्माना लगाए जाने की बात अफसरों ने कही। 
विज्ञापन


विभाग की एसआईबी टीम को जानकारी मिली थी कि मऊआइमा स्थित लोहे की एक फर्म द्वारा जीएसटी की चोरी की जा रही है। सूचना मिलने के बाद डीसी मुकेश कुमार और हेमंत गौतम के नेतृत्व में विभागीय टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान फर्म में रखे खरीद फरोख्त के सभी रिकार्ड देखे गए। वहां विभागीय टीम को रिकार्ड का रखरखाव सहीं नहीं मिला।
विज्ञापन


वहां रखा काफी माल बिना ई वे बिल का दिखा। जीएसटी चोरी की बात सामने आने पर एसआईबी टीम ने वहां रखा 75 टन लोहा सीज कर दिया। डीसी मुकेश कुमार ने बताया कि संबंधित फर्म संचालक पर 11 लाख का जुर्माना लगाया गया है। इस दौरान एसी जितेंद्र कुमार, लल्लन यादव, अवध कुमार, अजय कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed