फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Coming from abroad

विदेश से आईं वासंतिक होने

Tue, 23 Jan 2018 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 23 Jan 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
Coming from abroad
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
न्यूजीलैंड की कमल लता, आस्ट्रेलिया की रूबी सिंह और बैंकाक की रोजेज्रिन आदार्यक रैजिसम ने सोमवार को संगम में डुबकी लगाई। कहा, त्रिवेणी स्नान कर मन वसंत हो गया। सबने गंगाजी से आशीर्वाद भी लिया। सात समंदर पार से अकेले संगमनगरी पहुंचीं महिलाओं का कहना है कि डुबकी लगाने के बाद मन को शांति मिली है। ऑकलैंड न्यूजीलैंड में बिजनेस कर रही कमललता बताती हैं कि उनके परदादा यूपी से फीजी गए और वहीं के होकर रह गए। उनका जन्म फीजी में हुआ। पढ़ाई के बाद न्यूजीलैंड जाना हुआ। परिवार में पति और बेटा है। अरसे से पुरखों का स्थान देखने की लालसा थी। सो माघ मेले में गंगा स्नान को आ गई। उन्होंने कहा कि गंगा में अस्थि विसर्जन और स्नान की परंपरा का निहतार्थ यही है।
विज्ञापन


सिडनी आस्ट्रेलिया से आई रूबी सिंह का कहना है कि पहली बार संगमनगरी बच्चों की खातिर आई हूं। वसंत पंचमी पर गंगा में डुबकी लगाकर संतान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अपनी संस्कृति से जुड़कर प्रसन्न हूं। वहीं थाई पिता और इंडियन मां की बेटी बैंकाक थाईलैंड की रोजेज्रिन आदार्यक रैजिसम मन की शांति के लिए मां के देश आईं। उनका कहना है कि यहां आकर सारा तनाव गायब हो गया है। सनातन संस्कृति को और नजदीक से जानने के लिए वह अर्द्धकुंभ में आएंगी और कल्पवास भी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed