फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cold will not hurt much this year, cold wave will be less than last year.

Weather : इस साल अधिक नहीं सताएगी ठंड, पिछले साल की कम चलेगी शीतलहर

Mon, 16 Dec 2024 06:16 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 Dec 2024 06:16 AM IST
सार

मौसम विभाग का कहना है, कि इस वर्ष सर्दी पिछले साल की तरह नहीं पड़ेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहेगा। अगर देखा जाए तो दिसंबर माह में अधिकतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस तक सामान्य माना जाता है।

विज्ञापन
Cold will not hurt much this year, cold wave will be less than last year.
ठंड का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सर्दी का आगाज हो चुका है। पिछले चार दिनों से पड़ रही शीत लहर के आगे कड़ी धूप भी बेबस नजर आ रही है। सिर्फ एक हफ्ते के अंदर साढ़ सात डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान और साढ़े पांच डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज गई है। आलम यह है कि सुबह और शाम के समय गलन भरी ठंड पड़ रही है। इसके अलावा दिन के समय शीत लहर ने लोगों को मुश्किल में डाल रखा है। जिसके चलते जनपद में कई जगह लोगों ने सड़क किनारे जगह-जगह खुद से अलावा की व्यवस्था कर रखी है।

विज्ञापन


हालांकि मौसम विभाग का कहना है, कि इस वर्ष सर्दी पिछले साल की तरह नहीं पड़ेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहेगा। अगर देखा जाए तो दिसंबर माह में अधिकतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस तक सामान्य माना जाता है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक होना सामान्य माना जाता है। ऐसे में मौसम के जानकारों का कहना है, कि इस वर्ष उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहेगा। जिसकी वजह से गलन भरी सर्दी लोगों पर पिछले वर्ष की अपेक्षा कम हावी रहेगी।
विज्ञापन


फिलहाल अभी बारिश की संभावना नहीं

दिसंबर 2023 में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक रहा था। जोकि पिछले तीन वर्ष में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोम न बनने की वजह से बारिश होने की संभावना अगले दस दिनों तक नजर नहीं आ रही है। वहीं हिंद महासागर का तापमान औसत से अधिक है। जिसके कारण भी पिछले वर्ष की अपेक्षा सर्दी का प्रभाव कम रहेगा। मौसम के जानकारों ने अगले दो से तीन दिन के अंदर कोहरा पड़ने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेजी से बढ़ रहे सर्दी, जुकाम के मरीज

वही मौसम में परिवर्तन के साथ सर्दी, व जुकाम के मरीजों की संख्या में भी इजाफा होने लगा है। लोगों को खांसी, गला सरसराना व नाक से पानी आने की शिकायत अधिक हो रही है। ऐसे में चिकित्सकों को कहना है, कि इस मौसम में लोगों को खास सावधानी बरतने की आवश्यकता है। खासतौर से इस मौसम में एलर्जी व दमा के मरीजों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है।

क्या सावधानी बरतें

1-ऊंनी कपड़े पहनें, आंख-कान ढंककर रखें और पैरों में मोजे जरूर पहने

2-सुबह और शाम के समय टहलने से परहेज करें

3-हल्का खाना खाएं, गर्म पानी पिएं

4-बासी खाने से परहेज करें

5-सूप का सेवन जरूर करें

6-ताजा फल खाएं

7-चिकित्सक के संपर्क में रहें

सोमवार को सामान्य दिनों की तरह धूप निकलेगी। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट आएगी। सर्द हवाएं चलेंगी और सर्दी का प्रभाव बढ़ेगा। - डॉ. शैलेंद्र राय, मौसम वैज्ञानिक, इलाहाबाद विश्वविद्यालय। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed