फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CM Yogi said: Mahakumbh is a symbol of divinity and vastness of Sanatan Dharma, more than 62 people expressed

सीएम योगी बोले : महाकुंभ सनातन धर्म की दिव्यता और विराटता का प्रतीक, 62 करोड़ से अधिक ने जताई आस्था

Sun, 23 Feb 2025 08:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 23 Feb 2025 08:52 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाकुंभ सनातन धर्म की दिव्यता और विराटता का प्रतीक है। दुनिया में कोई ऐसा मत, संप्रदाय नहीं, जहां निश्चित समय में 62 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था जताई हो।

विज्ञापन
CM Yogi said: Mahakumbh is a symbol of divinity and vastness of Sanatan Dharma, more than 62 people expressed
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाकुंभ सनातन धर्म की दिव्यता और विराटता का प्रतीक है। दुनिया में कोई ऐसा मत, संप्रदाय नहीं, जहां निश्चित समय में 62 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था जताई हो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को प्रयागराज में कांची कामकोटि पीठ की ओर से आयोजित महाकुंभ मेला महाेत्सव के दाैरान संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने महाकुंभ नगर में महामंडलेश्वर संतोषाचार्य महाराज सहित अन्य साधु-संतों से भेंट की।

विज्ञापन


साथ ही महाशिवरात्रि पर 26 को होने वाले स्नान पर्व के लिए तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को व्यवस्थाएं चाक चाैबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में अब तक विश्व के आधे से अधिक सनातन धर्मावलंबी स्नान कर चुके हैं, जो सनातन संस्कृति की अद्वितीय आस्था और शक्ति को दर्शाता है। सीएम योगी ने कहा कि सनातन धर्म और महाकुंभ से जुड़े हर आयोजन को भव्यता प्रदान करने के लिए उनकी सरकार संकल्पबद्ध है। 

विज्ञापन

CM Yogi said: Mahakumbh is a symbol of divinity and vastness of Sanatan Dharma, more than 62 people expressed
शंकराचार्य शंकर विजयेंद्र सरस्वती से मुलाकात करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

उन्होंने कांची कामकोटि पीठ के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इस पूज्य पीठ की परंपरा ने सनातन धर्म के जनजागरण और अभिवृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जब भी सनातन धर्म के सामने कोई संकट आया, कांची पीठ ने आगे बढ़कर उसका समाधान किया। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन हो या नेपाल संकट, इस पीठ ने सदैव धर्म की रक्षा के लिए प्रयास किए हैं। इस दौरान उन्होंने कांची पीठ के पूर्व शंकराचार्य जयेन्द्र सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर आरती उतारी।

शंकराचार्य ने कहा कि यह अद्वैत कुंभ

शंकराचार्य शंकर विजयेन्द्र सरस्वती ने कहा कि सनातन संस्कृति ही विश्व की आदर्श संस्कृति है और महाकुंभ इसका जीवंत प्रमाण है। शंकराचार्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस बात के लिए भी सराहना की कि प्रयागराज के प्राचीन नाम को उन्होंने दोबारा स्थापित किया। शंकराचार्य ने महाकुंभ को एकता का कुंभ बताते हुए इसे अद्वैत कुंभ कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed